{"_id":"5dfa47348ebc3e87ec7ff8ac","slug":"the-school-director-molested-a-seven-year-old-girl-in-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने पर स्कूल संचालक को जमकर पीटा, एक युवक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने पर स्कूल संचालक को जमकर पीटा, एक युवक हिरासत में
Wed, 18 Dec 2019 09:05 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 Dec 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में पब्लिक स्कूल के संचालक पर सात साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। छात्रा के परिजनों ने संचालक की पिटाई की, जिसमें स्कूल संचालक घायल हो गया। स्कूल संचालक ने भी छात्रा के परिजनों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कराए हैं। परिजनों ने भी स्कूल संचालक के विरुद्ध छेड़छाड़ करने की तहरीर दे दी। पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
नगर के एक पब्लिक स्कूल में सात साल की छात्रा एलकेजी में पढ़ती है। आरोप है कि वृद्ध स्कूल संचालक ने स्कूल में पढ़ाते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल संचालक ने घर पर जाकर नहीं बताने पर छात्रा को पांच रुपये भी दिए थे। छात्रा ने अपने घर जाकर परिजनों को स्कूल संचालक के द्वारा की गई हरकत के बारे में बता दिया। इस पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर स्कूल संचालक की जमकर पिटाई की, जिसमें वह घायल हो गया। स्कूल संचालक ने पुलिस को छात्रा के परिजनों के विरुद्ध भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए
पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में भी ले लिया था। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने भी स्कूल संचालक के विरुद्ध छेड़छाड़ करने की तहरीर दे दी। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई। हालांकि बाद में लोगों ने दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता करा दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते की पुष्टि की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/