फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The crooks have six lakh looted in a shop at Meerut

मेरठ में दिनदाहड़े वारदात, दुकान का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 24 Feb 2021 05:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Feb 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
The crooks have six lakh looted in a shop at Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में देहली गेट थाना क्षेत्र के कोटला बाजार में मंगलवार आधी रात चोर दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखे छह लाख रुपये ले गए। दुकान का काफी सामान भी बिखरा मिला। घटना का पता चलते ही व्यापारियों की भीड़ जुट गई और जमकर हंगामा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध कैद हुए हैं। इनमें से कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सरस्वती लोक निवासी डिंपल त्यागी की कोटला बाजार में दुकान है। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर लौट गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। दुकान के अंदर चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था। डिंपल त्यागी के मुताबिक गल्ले में रखे करीब छह लाख रुपये नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने व्यापारी नेताओं को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में कोटला बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश अरोड़ा व नितिन गुप्ता अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। तब तक देहलीगेट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। व्यापारियों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए। पुलिस ने आसपास कुछ दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें कुछ संदिग्ध सामने आए हैं। डिंपल त्यागी ने देहली गेट थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार का कहना है कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed