फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The crooks have looted in bank manager house and two temple at Meerut city

बेखौफ बदमाशों ने बोला धावा, बैंक मैनेजर का बंद मकान खंगाला, लोगों में भारी आक्रोश

Wed, 08 Jan 2020 01:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
The crooks have looted in bank manager house and two temple at Meerut city
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शास्त्रीनगर में ज्वेलरी शॉप में डकैती होने के बावजूद भी पुलिस की नींद नहीं टूटी। बदमाशों ने शास्त्रीनगर में सोमवार रात दो मंदिरों और बैंक मैनेजर के बंद मकान में धावा बोला। बदमाशों द्वारा की गई वारदात की जानकारी सुबह लोगों को मिली। दोनों वारदातों को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मेडिकल क्षेत्र के शास्त्रीनगर ई-ब्लाक में श्री शिव मंदिर में बदमाश सोमवार देर रात घुस गए। बदमाशों ने मंदिर में दान पात्र को तोड़ा व पैसा निकाल लिया। उसके बाद बदमाश श्री शिव मंदिर के सामने शनि मंदिर पहुंचे। वहां भी दान पात्र तोड़कर चोरी की। मंगलवार सुबह पुजारी दिनेश ठिमरी मंदिर पहुंचे, तब जाकर चोरी की दोनों वारदातों की जानकारी पुलिस को लगी। इससे पहले भी बदमाश श्री शिव मंदिर में चोरी की वारदात कर चुके हैं। एहतियात के तौर पर मंदिर समिति ने वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। कैमरे की फुटेज में उक्त बदमाश कैद हुए हैं। वारदात की जानकारी लगते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुजारी से तहरीर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। श्री शिव दुर्गा मंदिर से चार दान पात्र और शनि मंदिर से दो दानपात्र तोड़कर चोरी की गई है। मंदिर के दानपात्र में 30 से 50 हजार नकदी होने का अंदेशा है। इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में दिनदहाडे़ ज्वैलरी शॉप में 70 लाख की डकैती, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में बदमाशों ने बैंक मैनेजर प्रदीप अग्रवाल के बंद मकान पर धावा बोला है। प्रदीप रुड़की स्थित एक बैंक में तैनात हैं। उनकी पत्नी कविता अपने बेटे वैभव के पास चेन्नई गई थी। प्रदीप सोमवार को मकान में ताला लगाकर रुड़की चले गए थे। बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात की है। शाम को पड़ोसी ने मकान के ताले और दरवाजा टूटा देखा। पड़ोसी ने बैंक मैनेजर को फोन कर इसकी जानकारी दी। चोरी का पता लगने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर नौचंदी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रात करीब 9:15 बजे मैनेजर वापस लौटे। मैनेजर ने बताया कि मकान में रखी अलमारी का ताला टूटा मिला है। जिसमें नकदी और जेवर रखे थे। मकान से क्या-क्या चोरी हुआ है, इसकी जानकारी उनकी पत्नी ही बता पाएगी। लोगों ने कहा कि पुलिस इलाके में गश्त नहीं करती। 

इन दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हो गए हैं। मंदिर में चोरी करते बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। मैनेजर के मकान से क्या सामान चोरी हुआ, अभी उन्होंने नहीं बताया। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों वारदात में बदमाशों का एक ही गैंग है, इसकी जांच चल रही है। - हरिमोहन सिंह, सीओ, सिविल लाइन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed