फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में दिनदहाडे़ ज्वैलरी शॉप में 70 लाख की डकैती, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन बदमाश

Wed, 18 Dec 2019 02:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Dec 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill businessman after looted from a jewellery shop in Meerut city
लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में डकैती की दुस्साहसिक वारदात करने वाले बदमाशों ने सराफ की दुकान में घुसकर धमकी दी। बदमाश बोले कि मुंह खोला तो गोली मार देंगे। यहां से जेल तक हमारे आदमी फैले हैं। दुकान के बाहर भी हमारे आदमी लगे हैं। दो बदमाशों के हाथ में पिस्टल व एक बदमाश के हाथ में चाकू था। उम्र भी करीब 20-22 साल थी।

Threatened to kill businessman after looted from a jewellery shop in Meerut city
घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित सराफ अक्षय जिंदल ने बताया कि वह दुकान में कुर्सी पर बैठे थे। दोनों कर्मचारी ज्ञानप्रकाश व गुलशन सामने बैठे थे। उस समय कोई ग्राहक दुकान में नहीं था। कर्मचारी गुलशन खाने का सामान लेकर आया था। इसी दौरान दो बदमाश दुकान में आए। बदमाशों ने सबसे पहले सराफ अक्षय जिंदल को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर आवाज निकाली तो गोली मार देंगे।

Threatened to kill businessman after looted from a jewellery shop in Meerut city
घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरे बदमाश ने ज्ञानप्रकाश की कनपटी पर पिस्टल और गुलशन की गर्दन पर चाकू लगा दिया। दोनों कर्मचारियों को एक कोने में बदमाशों ने बैठा लिया। जबकि अक्षय से अलमारी के लॉक खुलवाए। जहां से जेवर और नकदी बदमाशों ने अपने बैग में भर लिए। जाते समय बदमाश बोले कि किसी ने मुंह खोला तो गोली मार देंगे। यहां से लेकर जेल तक हमारे आदमी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Threatened to kill businessman after looted from a jewellery shop in Meerut city
सराफ व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोई नकाब नहीं था
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नई उम्र के तीन बदमाश दिखाए दिए हैं। एक बदमाश के पास बैग था, दूसरा बदमाश हेलमेट लगाए था। जबकि तीसरा बदमाश मुंह खोले था। किसी के चेहरे पर नकाब नहीं था। बदमाश को जानकारी थी कि सराफ अक्षय जिंदल की दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे है, जिसकी डीवीआर ले गए। जबकि उनको यह भी जानकारी है कि पड़ोसी सराफ की दुकान में भी सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। जिसमें वह कैद हो गए। इसके बावजूद भी बदमाशों ने कोई चेहरा नहीं ढंका।

विज्ञापन
Threatened to kill businessman after looted from a jewellery shop in Meerut city
घटना के बाद लूट की जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला

जेल में कौन है उनका साथी 
बदमाश दुकान में बातचीत के दौरान यह बात दोहराते रहे कि जेल में उनके आदमी हैं। जिससे पुलिस ने अंदेशा लगाया कि तीनों बदमाश नये होंगे, जिनको जेल में बंद बदमाशों ने ट्रेनिंग दी होगी। इसको लेकर अलग अलग चर्चाएं है। पुलिस ने जेल में बंद बदमाशों और पुराने बदमाशों का रिकॉर्ड भी खंगालना शुरू कर दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed