आरोपियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, 600 में तमंचा... तो पांच हजार में तैयार करते थे राइफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में अवैध असलहे बनाने वाले आरोपियों ने शनिवार को चौंकाने वाला खुलासा किया है। वे 600 रुपये में तमंचा व पांच हजार रुपये में राइफल तैयार करते थे। आरोपियों से तमंचे, बंदूक और अवैध राइफल बरामद हुई हैं। मुख्य आरोपी राशिद उर्फ सद्दीक निवासी अनूपपुर ढिबाई सिंभावली हापुड़ को पुलिस पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने इनके आतंकी कनेक्शन की भी जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी अजय साहनी ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि किठौर के शाहजहांपुर में मसीउल्लाह के घर में अवैध असलहे बनाते पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे कारीगर हैं। हथियार बनाने वाले औजार और तैयार अवैध असलहों को राशिद उर्फ सद्दीक सप्लाई करता था। जिसकी तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
दोगुने से ज्यादा दाम पर बेचते थे असलहे
आरोपियों ने बताया कि वे 600 रुपये में तमंचा तैयार करके 1500 रुपये में और पांच-छह हजार में राइफल तैयार कर 12 से 15 हजार रुपये में बेचते थे। यह अवैध धंधा राशिद ने कई जिलों में चलाया हुआ है। फैक्टरी में सभी कारीगरों को एक-एक हजार रुपये रोजाना दिया जाता था। एक कारीगर एक दिन में औसतन दो तमंचे तैयार करता था। यह कारीगर राशिद के कहने पर ऑन डिमांड बंदूक, तमंचे व राइफल तैयार करते थे। किठौर पुलिस को फैक्टरी की भनक नहीं थी। सर्विलांस टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में असलहे बरामद किए हैं। एसएसपी ने सर्विलांस टीम को 15 हजार का इनाम दिया है।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: आईएसआईएस को भी सप्लाई होते रहे हैं किठौर से असलहे, फिर सवालों के घेरे में मेरठ पुलिस
पकड़े गए आरोपी
1. फैमुद्दीन पुत्र अहसान निवासी बहरामपुर बाढ़ली बाबूगढ़ हापुड़
2. इमरान त्यागी पुत्र इंतजार निवासी जिसौरी मुंडाली मेरठ
3. मसीउल्ला पुत्र समीउल्ला पठान निवासी शाहजहांपुर किठौर
4. नवेद पुत्र रहीस पठान निवासी शाहजहांपुर, किठौर
5. बाबू पुत्र शहीद निवासी सरावनी बाबूगढ़ हापुड़
ये असलहे बरामद
तीन बंदूक, 15 बने-अधबने तमंचे, 10 अधबनी राइफल, खराद मशीन, इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन, अवैध असलहे बनाने वाले औजार।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/