{"_id":"fd99d53127323ef980e9c6537e224839","slug":"tease-in-meerut-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से गुस्साई छात्रा ने मनचले को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से गुस्साई छात्रा ने मनचले को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 27 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत में गोल मार्केट के पास शनिवार को तीन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर दो युवक को भाग निकले, जबकि एक युवक को भीड़ ने दबोच लिया। इसके बाद छात्रा ने मनचले की जमकर खबर ली। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी युवक को थाने में ले गई।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पांडवनगर निवासी एक युवती छीपी टैंक स्थित एक कॉलेज से बीएससी कर रही है। शनिवार को वह साकेत में गोल मार्केट के पास गई थी। जैसे ही छात्रा एक दुकान पर पहुंची तो वहां खड़े तीन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक युवक को दबोच लिया।
जिसके बाद छात्रा ने मनचले की पिटाई कर दी। हंगामा होने की सूचना पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने आरोपी युवक छात्रा से माफी मांगने लगा। बाद में पुलिस युवक को थाने ले गई। जहां थाने के एक दरोगा ने साठगांठ करते हुए युवक को छोड़ दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन इकबाल अहमद का कहना है कि छात्रा ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।