फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student union elections in Meerut

नामांकन में फायरिंग, पुलिस ने दौड़ाए छात्र

Fri, 20 Nov 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 20 Nov 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
Student union elections in Meerut
डीएन कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। एक प्रत्याशी के समर्थकों ने फायरिंग कर दी। बेकाबू छात्रों को पुलिस ने लाठियां भांजकर दौड़ा लिया। इस बीच दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह शांत किया। शोरशराबे के बीच पांच पदों के लिए 25 छात्रों ने नामांकन किया। कॉलेज में आ नाम वापसी होगी।
विज्ञापन


कॉलेज में नामांकन दोपहर 12 से तीन बजे तक हुआ। अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष पर छह, महामंत्री पर पांच, संयुक्त सचिव पर पांच और कोषाध्यक्ष पद पर तीन छात्रों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान कॉलेज के बाहर समर्थकों ने जमकर शोरशराबा किया और पम्फलेट सड़कों पर बिखेरे। समर्थकों के अंदर तक आने और हंगामा करने पर पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।
विज्ञापन


कॉलेज के बाहर जुलूस निकलाने के दौरान फायरिंग भी हुई, हालांकि पुलिस इससे मना कर रही है। लाठी चलने पर समर्थकों ने इधर-उधर भागकर खुद को बचाया। कई तो दुकानों में छिप गए। छात्राएं भी दुकानों में छिप गईं। आज नामांकन वापसी होगी। कई प्रत्याशियों ने एक से अधिक पदों पर नामांकन किया है। मतदान 23 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन का हाल
अध्यक्ष: नितिन तोमर, आशीष गौतम, भानू प्रताप, प्रशांत कुुमार, अंकित चौधरी, कुलदीप धाना।
उपाध्यक्ष: राहुल पूनिया, शोभित शर्मा, अंकित, संदीप वर्मा, अंकित चौधरी, जतिन मीणा।
महामंत्री: प्रतीक भारद्वाज, अदिति, लवी गोयल, अंकित चौधरी, कुलदीप धाना।
संयुक्त सचिव: धीरजकांत मिश्रा, राहुल कुमार स्वामी, सचिन, शिवम अग्रवाल, जतिन मीणा।
कोषाध्यक्ष: श्वेता, भौलवी त्यागी और स्वाती रानी।

एनएएस में 18 नामांकन, 24 को मतदान
एनएएस डिग्री कॉलेज में 18 छात्रों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान कॉलेज के बाहर समर्थकों का जुलूस रहा। अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पर तीन, महामंत्री पर छह, संयुक्त सचिव पर तीन और कोषाध्यक्ष पद पर तीन छात्रों ने नामांकन किया। मतदान 24 नवंबर को होगा। कोएड कॉलेजों में एनएएस में सबसे कम नामांकन हुए हैं। अन्य कॉलेजों में 20 से अधिक नामांकन हुए हैं।

नामांकन का हाल
अध्यक्ष: अनुज कुमार, देवेंद्र कुमार, पवनेश गौड़।
उपाध्यक्ष: ज्योति देवी, तृप्ति शर्मा, पिंकी कश्यप।
महामंत्री: शिव कुमार, अनिरुद्ध अच्छवान, शिवा बैद, मो. तारिक अजीज, मो. शादमान, राहुल गोस्वामी।
संयुक्त सचिव: आशुतोष कंसल, ऋषभ पाराशर, सुहेल कुरैशी।
कोषाध्यक्ष: आशुतोष कंसल, योगेश यादव, शिखर शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed