{"_id":"5d866dd08ebc3e013a3e3c67","slug":"sold-the-victim-after-sexual-assault-attacked-on-woman-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म, फिर मेरठ में बेचा, पीड़िता ने एसपी क्राइम को सुनाई आपबीती, मांगा इंसाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म, फिर मेरठ में बेचा, पीड़िता ने एसपी क्राइम को सुनाई आपबीती, मांगा इंसाफ
Sun, 22 Sep 2019 12:09 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चंपावत निवासी एक महिला को दुष्कर्म करने के बाद मेरठ के परीक्षितगढ़ में बेच दिया गया। पीड़िता शनिवार को बंधनमुक्त होकर एसएसपी ऑफिस पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले चंपावत जिले के एक गांव में हुई थी। लेकिन कोई संतान नहीं हुई थी। उसका एक भाई दिल्ली में रहता है, जिससे वह मिलने जाती थी। करीब दो माह पहले वह भाई से मिलने गई थी तो वहां उसे एक महिला मिली जिसने अपने आपको जिला अस्पताल मेरठ का कर्मचारी बताते हुए कहा कि यदि वह मेरठ में इलाज कराएगी तो उसे संतान हो सकती है। वह मेरठ पहुंची तो वह महिला कर्मचारी उसे ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में अपने घर ले गई। जहां महिला के पति ने नशीला पदार्थ देकर जुलाई माह में दो सप्ताह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। उसके बाद उसे एक तांत्रिक के यहां ले जाया गया। आरोप है कि दूसरे वर्ग के तांत्रिक ने भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता की हालत फिर बिगड़ी, इलाज के लिए दो दिन से जिला अस्पताल में बैठे हैं परिजन
विज्ञापन
बाद में दंपती ने उसे परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति को बेच दिया। वहां भी डेढ़ माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। वह विरोध करती तो आरोपी धमकी देता है कि उसने उससे शादी की है। इस बीच पीड़िता का भाई जब बहन को ढूंढते हुए माधवपुरम में महिला कर्मचारी के यहां पहुंचा तो महिला ने उसे उसका कपड़ों का बैग देते हुए कहा था कि वह तो शादी करके चली गई। पीड़िता का आरोप है कि जिला अस्पताल की कर्मचारी ने उसके 25 हजार रुपये और जेवर भी कब्जे में कर लिए। एसपी क्राइम रामअर्ज ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/