{"_id":"46e32a7754ba428b046032add0569ef7","slug":"smuggling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पुलिस-गोतस्करों में फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर पुलिस-गोतस्करों में फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से गोवंश लेकर जा रहे ट्रक ने बुधवार अपराह्न बहसूमा थाने के बाहर लगे बैरियर को तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक रोकने के लिए फायरिंग की तो ट्रक में सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर रामराज चैक पोस्ट का बैरियर तोड़ते निकल गए।
करीब 12 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने मीरापुर के किथोड़ा गांव में दो युवकों को दबोचकर ट्रक कब्जे में ले लिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। ट्रक से 15 बैल बरामद किए गए हैं।
बहसूमा थाना प्रभारी एसके पचौरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरियाणा से तस्करी कर लाए जा रहे बैल बिजनौर के नहटौर पहुंचाए जाएंगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो थाने के बाहर लगे बैरियर को तोड़ते हुए गोतस्कर ट्रक को रामराज की ओर लेकर दौड़ लिए। पुलिस ने ट्रक पर फायरिंग की तो ट्रक सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए युवक ट्रक को लेकर आगे बढ़ते रहे। तस्करों ने रामराज चैक पोस्ट के बाहर लगा बैरियर भी तोड़ दिया। जिसमें सिपाही रामसिंह बाल-बाल बचा। ट्रक के पीछे एसओ बहसूमा और सीओ मवाना डीपी सिंह चल रहे थे। मीरापुर के गांव किथोड़ा में पुलिस ने ट्रक की घेराबंदी कर ली।
ट्रक से उतरकर युवकों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। लेकिन इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सिपाही विनीत कुमार तेवतिया, सिपाही सचिन कुमार ने दो युवकों को दबोच लिया। ट्रक को थाने लाया गया और उसमें लदे 15 बैलों को मुक्त कराया। पकडे़ गए युवकों ने अपने नाम आकिल पुत्र हमीद निवासी जयंतीपुर मंझौला थाना मुरादाबाद और शोकीन पुत्र कालू संभलहेड़ा थाना मीरापुर बताया है। उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है।