फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six criminal arrested in police encounter at Bijnor district of Uttar Pradesh

मुठभेड़ में दबोचे गए गैंग के छह सदस्य, व्यापारी को गोली मारकर लूटे थे एक लाख रुपये

Tue, 26 Nov 2019 08:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Nov 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Six criminal arrested in police encounter at Bijnor district of Uttar Pradesh
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जिले में स्वाट टीम ने छह बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। पकड़े गए गैंग के सदस्यों के पास से लूटी गई नगदी, दो तमंचे, चाकू व दो बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक 14 नवंबर की रात करीब नौ बजे किरतपुर में अपने गोदाम पर बैठे व्यापारी अंकुर रस्तोगी को गोली मारकर बदमाश गोदाम का गल्ला लूटकर ले गए। एसपी ने स्वाट व सर्विलांस टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया था। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने नगीना रोड आम के बाग में बनी कोठरी के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने अपने को घिरा देखकर पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी करके छह बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में हीमपुर थाने के गांव उमरीपीर निवासी रहीमुद्दीन उर्फ रहीमू, शहर कोतवाली के प्रदर्शनी कैंप राधा विहार निवासी किशन उर्फ कृष्णा, शुभम कुमार, हीमपुर थाने के गांव झाल निवासी ब्रह्मपाल उर्फ बबलू, हीमपुर थाने के गांव पीलत औंधा निवासी फईम, गांव रावटी निवासी ब्रजपाल शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से एक लाख 800 रुपये, दो तमंचे, दो चाकू, दो बाइक व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर दबोचा गया इनामी गोकश, जंगल में हुई धांय- धांय, देखें मुठभेड़ की ये तस्वीरें

एसपी सिटी के मुताबिक बदमाशों ने व्यापारी से एक लाख पांच हजार रुपये लूटे थे। पकड़े गए बदमाश रहीमुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उसकी व गैंग के साथियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। गैंग के सरगना बबलू ने साथियों को बताया कि किरतपुर प्लाइवुड की एक बड़ी दुकान है। दुकान मालिक के पास बहुत रुपये रहते हैं। शाम के समय भीड़ भाड़ भी कम रहती है। गैंग ने व्यापारी से लूट की योजना बनाई। फईम व ब्रजपाल से हथियार का बंदोबस्त करने को कहा। सहारनपुर से कृष्णा व शुभम को भी बुला लिया। बाइक से घटना को अंजाम देने के लिए गए। व्यापारी को तमंचा दिखाकर गल्ला छीनने की कोशिश की। व्यापारी अंकुर रस्तोगी ने शोर मचा दिया। कृष्णा ने उसे गोली मार दी। इसके बाद गल्ला लूटकर वह भाग गए। 

एसपी सिटी ने गैंग को दबोचने वाली टीम में शामिल स्वाट व सर्विलांस टीम के प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे, दरोगा राकेश चौधरी, सुनील राठी, पुलिस कर्मी खालिद, राजकुमार नागर, अरविंद, मोहित शर्मा समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed