फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   House in Tutikandi broken into Cash and silver jewellery stolen

Shimla News: टुटीकंडी में घर का ताला तोड़ नकदी और चांदी के गहने चोरी

Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
House in Tutikandi broken into
Cash and silver jewellery stolen
शातिरों ने अलमारी और लॉकर तोड़े
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के टुटीकंडी में घर का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये की नकदी और चांदी के गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात डोगरा लॉज के पास 103 टनल क्षेत्र में हुई। घर के मालिक की शिकायत पर बालूगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में विजय गौतम ने बताया कि वह टुटीकंडी के डोगरा लॉज के पास रहते हैं। 19 अक्तूबर को जब वह घर पर नहीं थे उस दौरान अज्ञात व्यक्ति मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। आरोपियों ने घर के अंदर रखे सामान की तलाशी ली और कमरों में सामान बिखेर दिया। इसके बाद अलमारी और लॉकर तोड़कर उसमें रखी 35 हजार रुपये की नकदी, चांदी की दो चेन, एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी बिछुए चोरी कर लिए। घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने बालूगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। बालूगंज थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की पहचान करने और चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article