{"_id":"6adf458664c640952c0fe890","slug":"white-poison-recovered-from-food-containers-youth-arrested-shimla-news-c-19-sml1002-810386-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खाने के डिब्बों से सफेद जहर \nबरामद, एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खाने के डिब्बों से सफेद जहर बरामद, एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
कुफ्टाधार के एक घर में पुलिस की दबिश
स्पेशल सेल ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। स्पेशल सेल की टीम ने कुफ्टाधार के साथ लगते क्षेत्र में एक घर में दबिश देकर खाने के डिब्बों में छिपाकर रखा 16 ग्राम चिट्टा (सफेद जहर) बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार को स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक युवक नशे की अवैध गतिविधियों में संलिप्त है। इस सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी के घर कुफ्टाधार में दबिश दी। तलाशी के दौरान लकड़ी की अलमारी के ऊपरी खाने में रखे दो डिब्बों को खोला गया। इनमें रखे पारदर्शी प्लास्टिक पाउच से करीब 16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशा कहां से लेकर आया था। इसके साथ ही नशे की सप्लाई चेन और मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शहर में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए थाना पुलिस के साथ स्पेशल सेल की टीमें भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पूछताछ कर मामले में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।