फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six Bighas Kill the Little Brother for the Land

छह बीघा जमीन के लिए छोटे भाई की हत्या

Sun, 02 Jun 2019 04:02 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 02 Jun 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
Six Bighas Kill the Little Brother for the Land
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ/मोदीपुरम। लावड़ में छह बीघा जमीन के विवाद में शनिवार को बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। इस वारदात से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपी भाई के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश जारी है।  
विज्ञापन

यह वारदात इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ कस्बे में शनिवार सुबह हुई। पुलिस के अनुसार चिंदौड़ी रोड निवासी दयाराम खटीक के चार बेटे राजेंद्र, सतेंद्र, देवेंद्र और सोनू में सोनू शनिवार सुबह शराब पीकर घर पर आया था। भाईयों में लावड़-मसूरी मार्ग स्थित काली माता मंदिर के सामने छह बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोनू अपने भाइयों को गालीगलौज कर रहा था। इसी दौरान सतेंद्र और राजेंद्र में जमीन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कहासुनी के बाद राजेंद्र ने सतेंद्र (32) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सतेंद्र की मौके पर मौत हो गई। लहूलुहान हालत में सतेंद्र को छोड़कर आरोपी बड़ा भाई राजेंद्र भाग निकला। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी लगने पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। मौके पर तीसरे भाई देवेंद्र को बुलाया। देवेंद्र ने पुलिस को जमीन के विवाद की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी हुआ था विवाद
थानाध्यक्ष इंचौली मनोज शर्मा के मुताबिक जमीन के विवाद को लेकर दो साल पहले भी भाइयों में विवाद हुआ था। उस दौरान सतेंद्र ने अपने भाई देवेंद्र पर गोली चला दी थी। जिसमें देवेंद्र घायल हुआ था। हालांकि समाज के लोगों ने भाइयों में फैसला करा दिया था। देवेंद्र को छोड़कर बाकी दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई है। जमीन का यह मसला धीरे-धीरे खूनी विवाद में तब्दील हो गया।
रिश्तों को कर रहे कलंकित
जमीन के विवाद ने रिश्तों को भी कलंकित कर दिया। छह बीघा जमीन को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी, इसको लेकर स्थानीय लोगों में चर्चाएं हैं। इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। हालांकि इससे पहले भी कई बार जमीन के विवाद में रिश्तों को कलंकित किया जा चुका है।

हत्यारोपी की तलाश
आरोपी राजेंद्र ने जमीन के विवाद को लेकर अपने छोटे भाई सतेंद्र की गला रेतकर हत्या की है। आरोपी हत्या के बाद फरार है। जिसकी तलाश चल रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। -मनोज शर्मा, एसओ इंचौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed