फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sipahi ke bete

सिपाही के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

Tue, 30 Aug 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 30 Aug 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
sipahi ke bete
सिपाही के बेटे ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
 माधवपुरम में सोमवार सुबह सिपाही के बेटे ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। कॉलेज न जाने पर पिता ने उसको डांट लगाई थी, जिस पर वह घर की दूसरी मंजिल पर गया और आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बुलंदशहर के नरसेना गांव निवासी कांस्टेबल संजय कुमार टीपीनगर थाने में तैनात है। संजय अपने परिवार के साथ माधवपुरम सेक्टर-3 में रहता है। उसका बेटा मुद्रित बीसीए कर रहा है। सोमवार सुबह नौ बजे ड्यूटी करके संजय घर पहुंचा। बेटे मुद्रित उर्फ सोनू (21) को देखकर संजय को गुस्सा आ गया। संजय ने कॉलेज न जाने का कारण पूछा तो उसकी मां बोली कि वह कई दिन से कॉलेज नहीं गया है। इस पर संजय ने बेटे को डांट दिया। इससे नाराज मुद्रित घर की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में गया और कनपटी पर तमंचा से गोली मार ली।
विज्ञापन


पुलिस अफसर पहुंचे
सूचना पर एसपी सिटी ओपी यादव, सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी राजेश भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुद्रित की मौत की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लगा गई। वहीं बेटे का शव देख मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काश मैं न डांटता
कांस्टेबल बार बार खुद को कोस रहा था। वह बार-बार कह रहा था कि काश मैं बेटे को न डांटता तो वह ऐसा कदम न उठाता। कांस्टेबल का बड़ा बेटा गुड़गांव में जॉब करता है। भाई की मौत की खबर लगते ही वह भी शाम को घर पहुंच गया।


कहां से आया तमंचा?
मुद्रित ने तमंचे से गोली मारी है। बड़ा सवाल उठता है कि आखिर सिपाही के घर पर तमंचा कहां से आ गया। इसको लेकर भी काफी चर्चा थी। हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि मुद्रित कुछ दिनों से गलत संगत में पड़ गया था। वह खुद ही कहीं से तमंचा लाया होगा। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी राजेश भारती ने बताया कि गोली तमंचे से मारी या किसी ओर से इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed