फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shoaib Qureshi made Aditya, Relationship with mother, daughter murdered

सनसनीखेज : शोएब कुरैशी बन गया आदित्य, मां से बनाए संबंध, बेटी का हो गया मर्डर

Wed, 12 Apr 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 12 Apr 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Qureshi made Aditya, Relationship with mother, daughter murdered
नेहा की हत्या के बाद जांच करती पुलिस

मेरठ की नेहा उर्फ अंशिका की हत्या के तार कॉल सेंटर संचालक शोएब से जुड़ रहे हैं। पुलिस का दावा है कि शोएब ने 15 दिन पहले बच्चा पार्क स्थित सिटी सेंटर में ऑफिस खोला था। जहां नेहा जॉब करती थी। क्राइम ब्रांच और लालकुर्ती पुलिस ने ऑफिस से लोहे का तार और रस्सी बरामद की। जबकि कंप्यूटर व अन्य सामान गायब था। अंदेशा है कि नेहा को ऑफिस में मारा गया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला के मुताबिक सुमनलता मोदीपुरम में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। जहां पर लावड़ निवासी शोएब उर्फ बब्लू भी कॉल सेंटर चलाता था। कई साल से शोएब का सुमनलता के घर आना-जाना था। कुछ दिन पहले ही शोएब ने सुमनलता से कहा कि वह उसकी बेटी नेहा की भी नौकरी लगवा देगा। 15 दिन पहले उसने मोदीपुरम से ऑफिस छोड़कर बच्चा पार्क सिटी सेंटर के टॉप फ्लोर पर किराए पर लिया था। एग्रीमेंट में आईडी भी शोएब के नाम से लगायी थी। इसी ऑफिस में नेहा एक अप्रैल से नौकरी करने लगी। छात्रा के गले पर निशान थे, जिससे अंदेशा लगाया कि लोहे के तार या रस्सी से गला घोटा गया है। इसी रस्सी का आधा हिस्सा नेहा के शव के पास मिला था। उसके बाद पुलिस ने शोएब के ऑफिस में दबिश दी। 
विज्ञापन


नाम बदलकर जोड़े थे परिवार से संबंध 
शोएब ने अपना नाम आदित्य बताया हुआ था। जिसके चलते सुमनलता से उसकी अच्छी जान पहचान हो गई थी। सुमनलता के घर पर शोएब का आना जाना था। शोएब बार बार नेहा की अच्छी नौकरी लगवाने की बात कहता था। शोएब ने अपना बड़ा काम बताकर नेहा को अपने ही ऑफिस में मैनेजर की नौकरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमनलता को शोएब ले गया था

Shoaib Qureshi made Aditya, Relationship with mother, daughter murdered
नेहा का फाइल फोटो

पुलिस ने बताया कि नेहा शाम को नहीं लौटी और उसका फोन बंद था। जिस पर सुमनलता ने शोएब को फोन किया। जिसके बाद शोएब सुमनलता को पल्लवपुरम से लेकर गया था। शोएब की आखिरी बात फोन पर सुमनलता से रात दस बजे हुई। जिसकी लोकेशन भोला की झाल, सरधना क्षेत्र और रुड़की रोड पर सिवाया क्षेत्र में थी। लावड़ निवासी शोएब की लोकेशन भी रात में भोला की झाल रुड़की रोड पर थी।

अनहोनी का अंदेशा
पुलिस ने बताया कि सुमनलता के साथ भी अनहोनी का अंदेशा है। क्योंकि सुमनलता और शोएब की अंतिम लोकेशन बृहस्पतिवार रात दस बजे मिली है। लालकुर्ती पुलिस जानी भोला झाल पर शुक्रवार देर रात पहुंची और महिला की तलाश में जुटी थी। शोएब की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 

तीन लोग हिरासत में
इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने बताया कि शोएब के करीबी तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों युवकों से पूछताछ चल रही है। इस वारदात के पीछे आरोपी का क्या मकसद था, इसकी गंभीरता से जांच कर रहे हैं। सुमनलता को शोएब ने कहां गायब किया हुआ है। पुलिस ने शोएब के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार शोएब के मिलने के बाद मामले की सही जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed