यूपी: ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सोमवार को एक युवक की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या किसने की यह अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
शुरुआती जांच में पुलिस को लगा था कि युवक के शरीर पर गोली लगने का निशान है। लेकिन, फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई तो उसके शरीर पर कोई गोली लगने का निशान नहीं मिला। हालांकि जांच में सामने आया कि पहचान मिटाने के लिए युवक के चेहरे को तेजाब से जला दिया गया।
बता दें कि यह घटना आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की हत्या कर शव को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित किरोड़ी मोड़ पर किनारे फेंक दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पास दो हजार और पांच सौ रुपए के करीब 10 हजार रुपए की नगदी पड़ी मिली है जिनको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। मृतक के पास नमक और मसाले समेत कुछ घरेलू सामान भी पड़ा मिला है। आशंका है कि लूटपाट के बाद युवक की हत्या कर दी गई और पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि युवक की अभी शिनाख्त नहीं सकी है, जैसे ही युवक की शिनाख्त हो जाएगी तो मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/