फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shahpeer gate

शाहपीर गेट में पथराव, पुलिस पर भी हमला

Fri, 03 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
shahpeer gate
शाहपीर गेट बड़ी मस्जिद के पास झगड़े के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शाहपीर गेट बड़ी मस्जिद में बृहस्पतिवार को अजान करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली अजय अग्रवाल ने बताया कि शाहपीर गेट बड़ी मस्जिद में बरेलवी और देवबंदी मसलक नमाज पढ़ते हैं। मस्जिद में बरेलवी पक्ष के इमाम है। बृहस्पतिवार रात अजान होने में देरी हुई तो देवबंदी पक्ष का युवक बिलाल अजान करने लगा। जिस पर दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर कोतवाली और लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची। लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। जिसमें कोतवाली थाने में तैनात सिपाही मनोज के सिर में ईंट लग गई। पुलिस पर हमले की सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्ष से छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थर लगाने पर भी हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि शाहपीर गेट बड़ी मस्जिद में एक सप्ताह पहले भी विवाद हुआ था। एक पक्ष ने मस्जिद में पत्थर लगाया था। जिस पर दूसरे पक्ष ने एतराज जताया था। इस मामले में शहर काजी ने दोनों पक्षों को समझाया था। उसके बावजूद दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed