{"_id":"5dd591ad8ebc3e54846b6006","slug":"sexual-assault-attacked-on-a-woman-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला को खौफनाक तरीके से बुलाया और कार में डालकर ले गए, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: महिला को खौफनाक तरीके से बुलाया और कार में डालकर ले गए, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म
Thu, 21 Nov 2019 12:51 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पति के एक्सीडेंट की सूचना देकर महिला को बुलाया और फिर अगवा कर उसको कांशीराम कॉलोनी में ले गए। जहां पर तीन युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात 11 बजे की है। महिला ने बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल आई कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। पड़ोसी के साथ महिला हापुड़ रोड पर पहुंची। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने दो दोस्तों को हापुड़ रोड पर बुलाया। जबरन महिला को कार में डालकर कांशीराम कॉलोनी के जंगल में ले गए। जहां पर तीनों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रातभर महिला जंगल में पड़ी रही। सुबह होश आने के बाद वह घर पहुंची। महिला ने आपबीती बताई, जिसको सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। महिला को लेकर परिजन बुधवार दोपहर नौचंदी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के निर्देश पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी गई है। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह के मुताबिक एक आरोपी महिला का पड़ोसी बताया गया, जबकि दो आरोपियों के नाम अभी पता नहीं चले हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/