{"_id":"5dd42c768ebc3e54c64e9e85","slug":"case-filed-against-two-accused-in-case-of-sexual-assault-attacked-on-woman-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 19 Nov 2019 11:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
शामली में एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व झिंझाना निवासी शमशेर ने उसे फोन करके सस्ते प्लाट दिलाने की बात कही थी। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ जाकर एक प्लाट तीन लाख रुपये में तय कर लिया और प्लाट की पूरी रकम दे दी थी।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक मंगलवार को शमशेर ने फोन कर प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के अंतर्गत फार्म भरवाने के लिए अकेले बुलाया। जब वह पहुंची, तो शमशेर ने योजना के फार्म शामली में भरना बताया। इसके बाद शमशेर उसे और अपने साथी जाहिद के साथ बाइक पर बैठाकर शामली के लिए चल दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
आरोप है कि दोनों लोगों ने रास्ते में एक ढाबे में उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि दोनों लोग उसे गढ़ीपुख्ता के जंगल में ट्यूबवैल पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से पीड़िता गढ़ीपुख्ता थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को जांच के लिए भेज दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/