फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   seven month girl killed

सात माह की बेटी को गला दबाकर मार डाला   

Sat, 23 Sep 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Sep 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
seven month girl killed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किठौर में बेटे की हत्या का मामला ठंडा हुआ नहीं था कि इंचौली में एक और पिता ने अपनी सात महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी पिता ने बच्ची की लाश को गांव के किनारे तालाब के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया। ग्रामीणों ने उसको पीटकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया और शव को बरामद कराया। 
विज्ञापन

मामला इंचौली थानाक्षेत्र के सैनी गांव का है। मनोज उर्फ कृष्ण (24) पुत्र गजराज निवासी फलावदा अपनी पत्नी रानी के साथ किराये पर कमरा लेकर रह रहा है। उनके सात माह की बेटी कशिश थी। पुलिस के अनुसार मनोज किसानों की जमीन को बटाई पर लेकर खेतीबाड़ी करता है। उसकी पत्नी घरों में साफ सफाई करती है। बताया गया कि दंपति में विवाद रहता था। बृहस्पतिवार रात भी दंपति के बीच मारपीट हुई थी। शुक्रवार सुबह चार बजे रानी दूध लेने चली गई। इस दौरान मनोज बच्ची को उठाकर गांव के बाहर प्रमोद के ईख के खेत में ले गया। जहां पर मनोज ने बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को तालाब के पास एक गड्ढे में दबा दिया और फिर अपनी पत्नी को ढूंढने निकल गया। बाद में दोनों दूध लेकर वापस घर लौटे। रानी ने देखा कि कशिश चारपाई पर नहीं है। रानी ने पति पर बेटी की हत्या करने का अंदेशा जताकर हंगामा कर दिया। इस पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और कशिश के बारे में पूछा। लेकिन दंपति एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इस पर लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो खुला राज
बाद में ग्रामीणों की सूचना पर एसओ इंचौली पंकज शर्मा पुलिस फोर्स के साथ सैनी गांव में पहुंचे और दंपति से पूछताछ की। जिसमें आरोपी मनोज ने हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने मनोज की निशानदेही पर कशिश का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पत्नी रानी की तहरीर पर मनोज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लव मैरिज की थी
पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी मनोज फलावदा में झोलाछाप डॉक्टर था। इसी दौरान खतौली की रानी से संपर्क हुआ। रानी के दो बच्चे थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ और दो साल पहले रानी ने अपने पति व बच्चों को छोड़कर मनोज से लव मैरिज कर ली। इसके बाद ने सैनी गांव में किराये के घर में रहने लगे। मनोज मेरठ में एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर की नौकरी करने लगा। दो माह पूर्व नौकरी छोड़कर भावनपुर थाना क्षेत्र के खोंजापुर पचपेड़ा में पांच बीघा जमीन बटाई पर लेकर खेती कर रहा था।

कशिश रोई थी, मैने हमेशा के लिये चुप किया 
शुक्रवार सुबह चार मनोज और रानी का फिर झगड़ा हुआ था। रानी लड़ते समय बोली कि कशिश को मार दो तो कमाने की जरूरत नहीं पडे़ेगी। इतना कहकर रानी दूध लेने चली गई। तभी कशिश रोने लगी। इस दौरान हत्यारोपी पिता ने पहले उसका मुंह भींचा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक मनोज मनोज ने बताया कि उसकी पत्नी बार-बार बच्ची को मारने की बात कहती थी। गुस्सा था, तभी कशिश रो पड़ी। कशिश को पहले चुप करने का प्रयास किया, लेकिन वह ओर तेज रोने लगी। तो उसने हमेशा के लिये उसको चुप कर दिया। 

गुस्सा पत्नी पर, मार डाली मासूम 
पुलिस के मुताबिक मनोज ने बताया कि उसको पत्नी पर गुस्सा था। बार-बार वह कमेंटबाजी करती और पहले पति को अच्छा बताती थी। जिससे उनके बीच की दूरियां बढ़ती जा रही थी। कामकाज भी ठीक नहीं चल रहा था। इस पर उसने बेटी को मार डाला। वह बेटी की हत्या करके आरोप भी पत्नी पर लगाना चाहता था। 

हाथ भी नहीं कांपे आरोपी के
मासूम की हत्या कर एक पिता ने फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बेटी की हत्या करते वक्त पिता के हाथ भी नहीं कांपे। गांव प्रधान रामकुमार के मुताबिक अगर इस मामले में कोई तहरीर नहीं देता वह खुद तहरीर देते।


गंगाजल और नमक डाला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुस्से में सोती हुई बेटी को ले गया और ईंख के खेत में जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सूखे तालाब के किनारे गड्ढा खोदा। शव को वहीं रखकर वह घर से गंगाजल और नमक लेकर गया। इसके बाद शव के ऊपर गंगाजल व नमक डालकर दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed