फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven accused arrested after police busted many factory of fake fertilizer in Muzaffarnagar

यूपी में नकली उर्वरक व ब्रांडेड बोरों की फैक्टरियों का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े सात आरोपी

Tue, 26 Nov 2019 09:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Nov 2019 09:53 PM IST
सार

  • मुजफ्फरनगर में नकली उर्वरक व ब्रांडेड बोरों की फैक्टरियों का भंडाफोड़ 
  • शामली रोड पर बन रहे थे नकली उर्वरक और शांतिनगर में नकली बोरे 
  • सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन
Seven accused arrested after police busted many factory of fake fertilizer in Muzaffarnagar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बड़े पैमाने पर बनाए जा रहे नकली उर्वरक व ब्रांडेड कंपनी के नकली बोरे बनाने की फैक्टरियों का भंडाफोड़ कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी तादाद में नकली उर्वरक, उर्वरक बनाने का सामान और ब्रांडेड कंपनियों के बोरे बरामद किए हैं। नकली उर्वरक शामली रोड बाईपास पर और बोरे शांतिनगर में बनाए जा रहे थे। इनमें इफ्को खाद सहित बेसन, आटा और पशु आहार की नामचीन कंपनियों के बोरे बनाए जा रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने शामली रोड बाईपास पर दबिश देकर नकली उर्वरक फैक्टरी का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें रमेश निवासी बचनसिंह कॉलोनी, परविंदर उर्फ नीटू निवासी अवध विहार, विशाल निवासी गांव अलमासपुर और आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी महमूदनगर शामिल हैं, जबकि राहुल निवासी अवध विहार फरार हो गया। मौके से एक मिक्स्चर मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व बोरे, सिलाई मशीन, 289 ब्रांडेड खाली बोरे, चार बोरे पुरानी खाद, 12 बोरे नमक, एक जनरेटर और एक गाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश, देश के 50 जिलों में सप्लाई करते थे नकली शराब, 12 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर स्थित अनंत पोली बैग्स फैक्टरी पर छापा मारा गया। यहां से नवीन जैन निवासी मोहल्ला प्रेमपुरी, सन्नी निवासी पटेलनगर और रोहित सैनी निवासी तुलसीनगर कूकड़ा को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान उक्त फैक्टरी में बनाए जा रहे विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के खाली बोरे बरामद किए गए। 

इनके अलावा, एक फ्लैक्सो प्रिंटिंग मशीन, एक सादी प्रिंटिंग मशीन, दो बैग सिलाई मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 62 डाई भी बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी करीब एक साल से इफ्को खाद सहित विभिन्न कंपनियों के नकली उर्वरक और ब्रांडेड कंपनियों के नकली बोरे बनाने का काम कर रहे थे, जिनके पास से किसी भी तरह का लाइसेंस या ब्रांडेड कंपनियों से अनुबंध संबंधी कागजात नहीं मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली व नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed