फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sensational : Such a punishment given to a minor sister in the light of love affair, will know

सनसनीखेज वारदात : प्रेम प्रसंग के शक में नाबालिग बहन को दी ऐसी सजा़, जानकर सिहर जाएंगे

Tue, 23 May 2017 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 23 May 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Sensational : Such a punishment given to a minor sister in the light of love affair, will know
युवक ने नाबालिग बहन की गोली मारकर हत्या कर दी

मेरठ में सरूरपुर के हर्रा कस्बे में एक युवक ने नाबालिग बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे शक था कि उसकी बहन का किसी युवक से प्रेम प्रसंग है। वह चोरी से मोबाइल फोन रखती थी। सोमवार को वह गुपचुप रिचार्ज कराकर घर लौटी तो एक युवक ने उसके भाई को सूचना दे दी। गुस्से में घर पहुंचे भाई ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार हर्रा निवासी किसान ताहिर के पांच पुत्र और दो पुत्री हैं। तीनों पुत्रों और बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। छोटी पुत्री शबनम उर्फ चांदनी (14) थी। इंस्पेक्टर सरूरपुर यशवीर सिंह ने बताया कि ताहिर का सबसे छोटा पुत्र मुस्तकीम गांवों में फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। वह सोमवार शाम कपड़ा बेचकर आया। उसे घर जाते समय रास्ते में एक युवक ने बताया कि उसकी बहन दुकान से मोबाइल रिचार्ज कराकर गई है। इससे मुस्तकीम का पारा चढ़ गया। 

विज्ञापन

नहीं पसीजा दिल

Sensational : Such a punishment given to a minor sister in the light of love affair, will know
प्रेम प्रसंग के शक में बहन की हत्या

वह गुस्से में सीधे घर पहुंचा और शबनम के हाथ में मोबाइल देखकर आपा खो बैठा। वह कमरे में गया और तमंचा निकाल लाया। उसे मां ने रोका और बताया कि मोबाइल उसका नहीं है। इसके बावजूद मुस्तकीम मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। मां और बहन के गिड़गिड़ाने के बावजूद वह नहीं माना। उसने तमंचा शबनम की कनपटी से सटाकर गोली चला दी। जिससे शबनम खून से लथपथ होकर जमीन पर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

तमंचा लेकर फरार
वारदात को अंजाम देने के बाद मुस्तकीम तमंचा लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी पाकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने शबनम के दूसरे भाइयों एवं मां से पूछताछ की। इसके बाद शबनम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आ रहा है।

शक ने ली जान

Sensational : Such a punishment given to a minor sister in the light of love affair, will know
परिवार में मचा कोहराम

इंस्पेक्टर यशवीर सिंह के अनुसार किशोरी का कस्बे के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग होने का शक था। जिस पर मुस्तकीम में गुस्सा था। उसने शबनम को रोकने की कोशिश की परंतु वह नहीं मानी। पूछताछ में किशोरी के पास चोरी से मोबाइल फोन रखने की बात सामने आई है। वहीं, परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed