फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   selfy ke bahane

सेल्फी के बहाने पत्नी को नहर में डुबोकर मार डाला

Tue, 31 May 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
selfy ke bahane
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गंगनहर में सेल्फी लेने के बहाने पत्नी को डुबोकर मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। हत्या के करीब एक घंटे बाद आठ माह के बच्चे के साथ सरधना थाने पहुंचे पति ने सफेद झूठ बोला कि बदमाशों ने लूट के विरोध में उसकी पत्नी को नानू गंगनहर में फेंक दिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद नहर से महिला की लाश निकाली जा सकी। पुलिस ने शक होने पर पति से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया।
विज्ञापन

जाकिर कॉलोनी, लिसाड़ी गेट निवासी आफताब पुत्र शकील ने करीब डेढ़ साल पहले सरधना के अफगनान मोहल्ला निवासी आयशा (24) पुत्री फजलू रहमान से निकाह किया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आफताब आठ माह के बेटे साद को लेकर सरधना थाने पहुंचा। उसने बताया कि मारुति कार सवार पांच बदमाशों ने लूट करने के इरादे से पहले मारपीट की और उसकी पत्नी आयशा को सरधना नानू गंगनहर में फेंक दिया है। यह सुनते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाते हुए महिला की तलाश शुरू करा दी। शाम करीब चार बजे नहर से एक महिला का शव बरामद होने पर आफताब से उसकी पहचान करायी गई तो आफताब ने उसकी शिनाख्त आयशा के रूप में की।
विज्ञापन


यूं हुआ आफताब पर शक
पुलिस आफताब को लेकर जब गंगनहर पर पहुंची थी तो वहां बच्चे की कैप पड़ी मिली। नहर के आसपास जांच करने पर लूटपाट जैसे तथ्य पुलिस को नहीं मिले। हाल ही में इस तरह परीक्षितगढ़ और पल्लवपुरम में दो महिलाओं की हत्या होने के मामले में कातिल उनके पति ही पाए गए थे। पुलिस ने शव मिलने के बाद इसी लाइन पर आफताब से पूछताछ शुरू की तो चार घंटे बाद आफताब के बयानों में झोल आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक की बुनियाद पर पुलिस की सख्ती के आगे आफताब ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। उसने कबूल कर लिया कि उसने ही आयशा की नहर में डुबोकर हत्या की है। इसका कारण आफताब ने दहेज की मांग पूरी न होना बताया। जबकि पुलिस का यह भी कहना है कि आफताब के एक महिला से प्रेम प्रसंग है। हो सकता कि प्रेमिका पाने के लिए पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया हो। पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार करते हुए आयशा के मायके वालों को सूचना दे दी। आयशा के भाई नईम ने हत्या में आफताब और उसके भाई शहजाद को नामजद कराया है।


दम निकलने तक पानी में डुबोया
आफताब आयशा को नहर पर लेकर सुबह 11 बजे पहुंचा था। सेल्फी लेने के बहाने गोद से बच्चा भी अलग कर दिया। धक्का देने के बाद भी आयशा गंगनहर में गिरने के बाद बच गई थी। लेकिन आफताब ने उसके मारने की पूरी प्लानिंग बना रखी थी। वह नहर में अंदर गया और पत्नी को पीटने लगा। उसकी गर्दन पकड़कर पानी में डूबा दी। पुलिस के मुताबिक आफताब ने पत्नी की गर्दन तब तक नहीं छोड़ी थी, जब तक उसका दम नहीं निकला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed