{"_id":"5759cb7b4f1c1b9c0c9c50ed","slug":"saroorpur-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरूरपुर में बीडीसी मेंबर का एलानिया मर्डर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरूरपुर में बीडीसी मेंबर का एलानिया मर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
ग्राम मैनापूठा मेंं बीडीसी सदस्य की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी मेंबर की बृहस्पतिवार दिन निकलते ही रिश्तेदारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। यह एलानिया मर्डर था। बुधवार रात ही नमाज के दौरान मस्जिद में चटाई बिछाने को लेकर विवाद में हत्यारोपियों ने मेंबर और उसके पिता से मारपीट व फायरिंग की थी। पुलिस के सामने खुलेआम कहा था कि मेंबर और उसके परिवार को छोड़ेंगे नहीं। यहां पुलिस की बड़ी लापरवाही रही कि खुली धमकी के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
मामला सरुरपुर क्षेत्र के मैनापूठी गांव का है। गांव निवासी मतीन (25) ब्लॉक डेवलेपमेंट कमेटी (बीडीसी) का सदस्य था। बुधवार रात करीब आठ बजे मतीन अपने पिता दीन मोहम्मद के साथ नमाज पढ़ने मस्जिद में गया था। जहां फर्श पर चटाई बिछाने को लेकर दीन मोहम्मद की अपने रिश्तेदार साबू से कहासुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि साबू ने दीन मोहम्मद को थप्पड़ मार दिया था। जिस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे।
इसी दौरान साबू के परिवार के इंतजार ने फायरिंग कर दी थी, जिसके छर्रे एक अन्य व्यक्ति मारूफ के चेहरे पर लगे थे। इस वारदात की जानकारी पर एसओ सरूरपुर सुरेंद्र नाथ फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के सामने साबू और उसके परिवार वालों ने धमकी दी थी कि बीडीसी सदस्य व उसके परिवार को नहीं छोड़ेंगे। पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कर वहां से चली गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे ही साबू और उसके परिवार के लोगों ने दीन मोहम्मद के घर पर हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। जिसमें एक गोली बीडीसी सदस्य मतीन के सिर में लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पांच नामजद, एक आरोपी पकड़ा
सीओ सरधना बृजेश कुमार ने बताया कि मतीन की हत्या में साबू, इंतजार, गुलजार, कलवा और साबिर को नामजद करते हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। हत्यारोपी कलवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मतीन पर भी कई आपराधिक मामले थे।
परिजनों में मचा कोहराम
मतीन की हत्या पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी फरजाना के अलावा उसकी तीन बेटियों मुस्कान, मीदा व सोनी को रो रोकर बुरा हाल था।
गांव बना छावनी
सरधना पीएचसी में मतीन की मौत की डॉक्टरों ने पुष्टि की। इसका पता लगते ही ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी देहात, एसपी क्राइम और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पक्ष भी गांव का निवासी है और आपस में रिश्तेदार भी है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।