{"_id":"58f8ff4b4f1c1bec414703c3","slug":"sapa-leader-attempt-for-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने हवालात में की आत्महत्या की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता ने हवालात में की आत्महत्या की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दहेज उत्पीड़न और पत्नी के गर्भपात करने के आरोप में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने सपा नेता अनस पुत्र नीशू निवासी गुदड़ी बाजार को गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने की हवालात में मुल्जिमों के साथ बंद किया तो उसने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर जेल भेज दिया।
एसओ कोतवाली विजय गुप्ता के मुताबिक अनस के खिलाफ पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। मामले में करीब एक महीने से दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था। अनस रोजाना एसएसपी के पास जाता और मुकदमे को फर्जी बताकर गुहार लगाता था। बृहस्पतिवार को महिला ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी। इतना सुनते ही कोतवाली पुलिस ने अनस को फोन करके थाने बुलाया और हवालात में बंद कर दिया। इसी सूचना से उसके परिजनों में खलबली मच गई। अनस हवालात की दीवार में अपना सिर मारने लगा। पुलिस ने उसको हवालात से निकालकर थाने के कार्यालय में रखा। अनस ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी व सुसराल वाले 80 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। पैसा न देने पर उन्होंने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।