फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, two crooks shot by deoband police encounter and again arrested two accused

देवबंद: मुठभेड़ में दबोचे गए दो बदमाश, अब तक दे चुके थे इन बड़ी वारदातों को अंजाम

Thu, 04 Apr 2019 09:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, two crooks shot by deoband police encounter and again arrested two accused
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में नानौता-देवबंद मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में करीब 19 आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों कोतवाली के होमगार्ड के यहां लूट की वारदात को भी इन्होंने ही अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


बुधवार की देर रात्रि देवबंद-नानौता मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। बड़गांव की ओर से आ रहे बाइक सवारों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर एक के बाद एक कई फायर कर दिए। इसमें कई पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। फायरिंग करने के बाद बदमाश देवबंद की ओर भाग निकले। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत ही घेराबंदी करते हुए बदमाशों को भायला रेलवे फाटक के समीप घेर लिया। काफी देर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होती रही। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए बदमाशों में ममरेज पुत्र असलम और फारुक पुत्र रमजानी निवासी नूनाबड़ी शामिल हैं। उनके कब्जे से दो तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों बदमाशों ने यूपी और उत्तराखंड में 19 से अधिक आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने नागल, झबरेड़ा, मंगलौर, पुरकाजी, रोहाना और नानौता में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ममरेज के गैंग में 12 लोग शामिल, पूछताछ में बताए नाम
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए ममरेज और फारुक का अपना गैंग है जिसमें करीब 12 लोग शामिल हैं। इनमें नूनाबड़ी निवासी सावेज पुत्र असलम, खालिद पुत्र बरकत, सनव्वर पुत्र आबिद, नसीम पुत्र दिलशाद, जावेद पुत्र ताहिर, शहजाद पुत्र अमजद, राशिद पुत्र नाजिम और थाना सरूरपुर मेरठ के गांव खिवाई निवासी ताहिर पुत्र इकबाल एवं थीतकी गांव निवासी लुकमान शामिल हैं। 

कोहला बस्ती के मोहसिन की कार वारदात में होती थी इस्तेमाल
गिरफ्त में आए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने और उसके बाद गैंग के सदस्यों को घर छोड़ने में कोहला बस्ती का मोहसिन अपनी कार का इस्तेमाल करता था। 

लूटपाट करने में 4-5 लोग होते थे शामिल 
बदमाश ममरेज और फारुक जब किसी लूट की वारदात को अंजाम देते थे तो उसमें केवल 4 से 5 लोग ही शामिल होते थे। सभी लोग एक साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने नहीं गए।

बदमाशों को पकड़ने वाली टीम
निरीक्षक कुलदीप सिंह, निरीक्षक संजय सिंह, बड़गांव प्रभारी प्रवीण कुमार, एसआई ज्ञानेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल मो. अफजाल, अमित राठी, इमरान, संजय मुतैना, राहुल मुतैना, सचिन मुतैना आदि शामिल रहे। 

इन जगहों पर दिया वारदातों को अंजाम  
- ममरेज ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम सढ़ौली के पास दिलावर के ढाबे पर ट्रक चालकों से तमंचे के बल पर हजारों रुपये की लूट की थी। 
- जुलाई माह में उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र में एक घर में परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नगदी लूटी थी। 
- अक्तूबर में मंगलौर के ढाबे से एक व्यक्ति से उसकी इंडिको कार और हजारों रुपये की नगदी लूटी थी। 
- नवंबर में उन्होंने शाम के समय गांव भसवा खेड़ी रजबहे पर एक मोटर साइकिल लूटी थी। 
- दीपावली पर नागल में स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर धावा बोलकर सेल्समैन से तमंचे के बल पर हजारों रुपये लूटे थे। 
- मार्च में पुरकाजी में स्थित रसोई ढाबा से 10 हजार रुपये की नगदी और तीन मोबाइल लूटे थे। 
- सहारनपुर के गांव नाजिरपुरा में करीब पांच माह पूर्व एक मकान की ग्रिल तोड़कर वहां से हथियारों के बल पर लूटपाट की थी। 
- जबकि बीते दिनों मोहल्ला सराय मालियान में होमगार्ड के घर लूटपाट करना भी बदमाशों ने स्वीकार किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed