फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Police has arrested three members of interstate gang from Deoband

देवबंद से गिरफ्तार हुए अंतर्राज्यीय पेटी गैंग के तीन सदस्य, पूछताछ में खुले कई बड़े राज

Sat, 06 Apr 2019 08:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Apr 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Police has arrested three members of interstate gang from Deoband
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड एवं यूपी के कई जिलों में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय पेटी गैंग के तीन सदस्यों को सहारनपुर पुलिस ने देवबंद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कार एवं फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। जबकि इस गैंग के दो सदस्यों को तीन दिन पूर्व मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


हाईवे के किनारे होटलों एवं ढाबों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले पेटी गैंग को लेकर क्षेत्र में दहशत बनी हुई थी। पुलिस इस पेटी गैंग की लगातार तलाश कर रही थी। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि शनिवार सुबह देवबंद पुलिस को भायला रोड पर ममरेज के पेटी गैंग से जुड़े तीन लोगों के होने की सूचना मिली। पुलिस एवं अभिसूचना विंग की टीम ने कासिमपुर और भायला फाटक के बीच आरोपियों को घेर लिया। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी राशिद, जावेद निवासी ग्राम नूनाबड़ी एवं मोहसिन निवासी मोहल्ला कोहला बस्ती शामिल हैं। 
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने तीनों के पास से तीन तमंचे, एक कार एवं एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। आरोपी अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। जिससे पकड़े न जा सकें। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग लीडर को मुठभेड़ के दौरान किया था गिरफ्तार
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पेटी गैंग में लगभग एक दर्जन सदस्य हैं। गैंग लीडर ममरेज और उसके साथी फारूख को पुलिस ने चार अप्रैल को भायला रोड पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। जबकि इस गैंग के अन्य सदस्य फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

उत्तराखंड में भी की हैं वारदात
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि यह अंतर्राज्यीय गैंग है जो उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद, नागल, नानौता, मुजफ्फरनगर के पुरकाजी, रोहाना एवं उत्तराखंड में मंगलौर, रुड़की, झबरेड़ा में हाईवे पर कई होटल, ढाबों, कोल्हू (चरखी) पर लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इस पेटी गैंग के नाम से होटल ढाबों वालों में दहशत थी। 

इसलिए है पेटी गैंग
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि ममरेज के गैंग की पेटी गैंग के नाम से क्षेत्र में दहशत बनी हुई थी। आरोपी अपने सीने से लेकर कमर तक कारतूसों को बेल्ट में लगाकर और हाथ में तमंचा लेकर आतंकित करते थे। जिस प्रकार पुराने समय में डकैत अपने सीने पर कारतूसों की पेटी बांधकर चलते थे। जिसका उद्देश्य सिर्फ लोगों में दहशत पैदा करना था। इसी कारण लोग इसे पेटी गैंग कहने लगे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed