सहारनपुर: पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, तमंचा व पांच बाइकें बरामद, ऐसे करते थे चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जिले की पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर जा रहे दो लोगों को पकड़ा। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जबकि एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा एवं उसकी निशानदेही पर चोरी की चार अन्य मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
मंडी कोतवाली पुलिस को सुबह लगभग आठ बजे चोरी की मोटरसाइकिल पर दो लोगों के मंडी समिति रोड पर जाने की सूचना मिली, उसके बाद चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने बताया कि मंडी कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने चेकिंग के दौरान मंडी समिति मंदिर के सामने एक मोटरसाइकिल पर जा रहे दो लोगों को रोका। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोज्जम निवासी ग्राम हबीबगढ़ निकट दून पैलेस थाना कुतुबशेर को पुलिस ने पकड़ा जबकि उसका साथी गुल्लू निवासी पीर वाली गली फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा एवं कारतूस के अलावा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिलें कब्जे में ले ली।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, कार-बुलेट और तमंचे बरामद
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार अन्य मोटर साइकिल बरामद की। इनमें से दो मोटरसाइकिलें मंडी कोतवाली एवं एक कुतुबशेर थाना क्षेत्र से ही चोरी की गईं थी। जबकि अन्य के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर आरोपी मोज्जम को जेल भेज दिया गया।
भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में करते थे बाइक चोरी
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बाइकें आसानी से चोरी करते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसका दोस्त गुल्लू मिलकर सहारनपुर एवं आसपास के जिलों से मोटर साइकिल चोरी करते थे। बाइक सवार भीड़-भाड़ होने के चलते चोरी होने का भय छोड़ देते थे जबकि आरोपी पहले से ही ऐसे लोगों की ताक में रहते थे जो मोटर साइकिल खड़ी कर मॉल अथवा बड़े प्रतिष्ठानों में चले जाएं। उनके जाते ही तुरंत मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: एक गिरोह का पर्दाफाश, दबोचे गए दो शातिर आरोपी, ऐसे बेचते थे चोरी की कार
कुछ दिन छिपाते थे और फिर सस्ते दामों में बेच देते थे
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद कुछ दिनों तक छिपाकर रखते थे। तब तक मोटरसाइकिल के लिए ग्राहक ढूंढ़ते थे। ग्राहक मिलते ही मोटरसाइकिल को कम कीमत में बेच देते थे। आरोपियों के पास से बरामद दो मोटरसाइकिलों के इंजन नंबर, चेसिस नंबर घिस दिए गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/