फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested and Brezza Car recovered in Muzaffarnagar after a gang busted

मुजफ्फरनगर: एक गिरोह का पर्दाफाश, दबोचे गए दो शातिर आरोपी, ऐसे बेचते थे चोरी की कार

Wed, 21 Aug 2019 12:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested and Brezza Car recovered in Muzaffarnagar after a gang busted
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ़्फरनगर जनपद में चरथावल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का कैंटर, ब्रेजा कार व दो बुलेट समेत सात बाइक, एक्टिवा व तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चरथावल एसओ सूबे सिंह टीम के साथ मंगलवार को घिस्सूखेड़ा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंची ब्रेजा कार को रोका गया तो उसमें से दो युवक उतरकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। उनके पास से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए। कार की भी तलाशी ली गई तो डेशबोर्ड से कई वाहनों की फर्जी आरसी बरामद की गई, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद ब्रेजा कार भी चोरी की पाई गई।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, कार-बुलेट और तमंचे बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी अब्दुल करीम पुत्र वहीद निवासी गांव कुटेसरा व फाजिल पुत्र उम्मेद निवासी मच्छी मोहल्ला रुड़की से पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर गिरोह के एक अन्य सदस्य गांव कुटेसरा निवासी इरफान पुत्र नवाब के घर के पास स्थित प्लॉट से चोरी का कैंटर, दो बुलेट समेत सात बाइक व एक एक्टिवा भी बरामद किया गया।

वहीं पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह के सरगना गांव कुटेसरा निवासी शहजाद पुत्र इकबाल के साथ काम करना बताया। गिरोह में कुटेसरा निवासी इरफान के साथ ही मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अलियारपुर निवासी पप्पू उर्फ कद्दूस पुत्र यासीन भी काम करता है। उक्त तीनों फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

कंप्यूटर से फर्जी आरसी तैयार कर बेचते थे वाहन
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी वाहन चोरी करने के बाद मोबाइल ऐप पर उसी मेक की किसी अन्य दूरदराज क्षेत्र में चल रही गाड़ी तलाश करते थे। इसके बाद उस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर चोरी की गाड़ी पर डालकर फर्जी आरसी तैयार करते थे। बाद में उन वाहनों को मार्केट रेट से कम दाम पर बेच दिया जाता था। आरोपियों द्वारा बेचे गए वाहनों की जानकारी ली जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed