यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने चार बदमाशों को मारी गोली
सहारनपुर शहर के व्यस्त चौराहे के निकट एक लाख रुपये लूटकर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। चारों बदमाशों को पैर में गोली लगी है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम के अलावा दो बाइकें, तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में दो मुरादाबाद के रहने वाले हैं, एक बदमाश लखीमपुर खीरी और चौथा बदमाश सोनभद्र का रहने वाला है।
शनिवार को शाम चार बजे आवास विकास कॉलोनी निवासी नरेंद्र कोर्ट रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से एक लाख रुपये निकालकर मित्र को देने विश्वकर्मा चौक पर जा रहे थे। जब वह सदर कोतवाली से लगभग 200 मीटर आगे गुप्ताज नर्सिंग होम के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर चार बदमाश उनके पास पहुंचे और तमंचे से आतंकित कर रुपयों से भरा बैग छीनकर विश्वकर्मा चौक की ओर फरार हो गए। नरेंद्र ने तुरंत इसकी सूचना यूपी डायल 100 पुलिस को दी।
पुलिस ने पेपर मिल रोड पर फाटक से आगे बिजलीघर के निकट चारों बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और बदमाश बाइक सहित गिर गए, जबकि दूसरी बाइक सवार बदमाश देवबंद की तरफ फरार हो गए। इसके बाद देवबंद पुलिस भी सूचना मिलने पर बदमाशों की घेराबंदी में जुट गई और साखन नहर पटरी पर बदमाशों को घेर लिया।
पहले भी जेल गए मनोज व रानू
सीओ मुकेश मिश्र ने बताया कि मुरादाबाद निवासी मनोज पहले भी एक मामले में लखनऊ से तीन साल के लिए जेल जा चुका है, जबकि बाराबंकी से भी एक साल की जेल काट चुका है, जबकि रानू मुरादाबाद थाने से लूट के मामले में जेल गया था, आगरा से भी 2015 में जेल गया था। रानू पर गैंगस्टर भी लगी थी। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश पुराने मामलों की तारीख पर आते थे और नई वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/