फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saba murder case

दुष्कर्म में नामजद करने की धमकी दी तो कर दिया कत्ल

Mon, 18 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 18 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
saba murder case
पुलिस हिरासत में सबा के हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला

नईम ने अपनी प्रेमिका सबा को मौत के घाट उतारने के लिए एक माह पहले ही प्लानिंग बना ली थी। अपनी करतूत में वह कामयाब भी हो गया, लेकिन शव को ठिकाने नहीं लगा पाया। रविवार को अपने दोस्त नदीम के साथ जेल जाते समय हत्यारोपी ने कहा कि सबा मुझे दुष्कर्म में नामजद कराने की धमकी दे रही थी। चार दिन तक शव की शिनाख्त न होने पर वह खुश हो रहा था, लेकिन पांचवें दिन पहचान होते ही घर से भाग गया था।

विज्ञापन


पुलिस हिरासत में हत्यारोपी नईम ने कहा कि सबा उस पर शादी का लगातार दबाव बना रही थी और वह उसे छोड़ना चाहता था। लेकिन कई बार उसने दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज कराने की बात कही थी। जिस पर उसने उससे पीछा छुड़ाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। एक माह पहले ही उसने सबा की हत्या का प्लान बनाया था, लेकिन वह उसके शव को ठिकाने नहीं लगा सका। 
विज्ञापन


नईम ने बताया कि 11 अप्रैल को वह और नदीम सबा को लेकर दौराला हाईवे स्थित दशरथपुर के पास पहुंचे थे। जहां नदीम हमें छोड़कर चला गया था। सबा को जंगल में ले जाकर मैंने डराने की कोशिश की। जब वह नहीं मानी तो मैंने सबा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद नदीम को फोन कर टोल प्लाजा पर बुलाया था। नदीम ने जब मुझसे पूछा था कि सबा कहां है तो मैंने कह दिया था कि मैंने उसे ठिकाने लगा दिया। जल्दबाजी में हम शव को ठिकाने नहीं लगा पाए और घर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन तक  वह जानकारी करते रहे थे कि सबा के शव की शिनाख्त हुई या नहीं। पांचवें दिन पता चलते ही हम दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। गौरतलब है कि श्यामनगर, लिसाड़ी गेट निवासी सबा (20) प्रेमी नईम के साथ आठ माह से लिव-इन में रह रही थी। शादी का दबाव बनाने पर नईम ने 11 अप्रैल को सबा की हत्या कर शव दौराला हाईवे के जंगल में फेंक दिया था। हत्या के पांचवें दिन शिनाख्त हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed