फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus over tampering, panchayat filled in firing, communal tension

छेड़छाड़ को लेकर हंगामा, भरी पंचायत में फायरिंग, सांप्रदायिक तनाव

Thu, 09 Mar 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 09 Mar 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over tampering, panchayat filled in firing, communal tension
घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस

दरकावदा गांव में महिला से छेड़छाड़ के मामले में चल रही पंचायत में आरोपी युवक ने तमंचे से गोली चला दी। इससे पंचायत में भगदड़ मच गई और एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे को भगदड़ में चोट लगी है। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। इनमें से गोली लगने से घायल व्यक्ति को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया। सूचना मिलते ही एएसपी और सीओ पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने गांव में पुलिस बल तैनात किया।

विज्ञापन


गांव में दो दिन पहले एक महिला उपले पाथ रही थी। इस दौरान गांव के ही फुरकान नामक व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी थी। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और तभी से आरोपी फरार चल रहा है। इस मामले को लेकर फैसले के प्रयास किए जा रहे थे। बुधवार को सुबह के समय इस मामले को लेकर पंचायत चल रही थी। 

विज्ञापन

Ruckus over tampering, panchayat filled in firing, communal tension
यूपी पुलिस

आरोपी फुरकान और पीड़ित पक्ष के समीर खान की पंचायत के दौरान कहासुनी हो गई तो फुरकान ने तमंचा निकालकर गोली चला दी जो समीर खान पुत्र सलीम के पेट में गोली लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली चलते ही पंचायत में भगदड़ मच गई। इसमें नदीम पुत्र शहाबुद्दीन घायल हो गया। इसके बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती किया । वहां के चिकित्सकों ने गोली से घायल समीर खान को सीएचसी से मेरठ रेफर किया।

इस वारदात की सूचना मिलते ही एएसपी अजीजुल हक, सीओ, श्वेताभ पांडे और कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस वारदात के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखकर पुलिस बल तैनात किया। इस संबंध में शकील पुत्र इस्लाम ने एक को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed