फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   robery of 3.20lakhs in meerut

व्यापारियों को बंधक बना 3.20 लाख का डाका

Mon, 19 Dec 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 19 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
robery of 3.20lakhs in meerut
व्यापारी से मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शालीमार गार्डन में रविवार रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर 3.20 लाख रुपये की डकैती को अंजाम दे डाला। आटा मर्चेंट ने विरोध करने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उसके मुंह में पिस्टल ठूंस दी। बदमाश दुकान में रखी चिल्लर भी लूटकर ले गए। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया तो पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाना लिसाड़ी गेट पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना अंतर्गत शालीमार गार्डन निवासी सलीम पुत्र जमशेद की शालीमार गार्डन में मेन रोड पर हाजी यासीन आटे वाले के नाम से दुकान है। सलीम अपनी दुकान से थोक में आटा सप्लाई करता है। रविवार रात करीब आठ बजे सलीम से पैसा लेने के लिए 60 फुटा रोड श्यामनगर निवासी कामिल पुत्र शाहिद पहुंचा था। कामिल के पास कलेक्शन के खुद के 50 हजार रुपये थे, जबकि उसे 1.65 लाख रुपये सलीम से लेने थे। 
विज्ञापन

आटा व्यापारी सलीम पैसा देने के लिए दुकान में बैठकर पैसे गिनने लगा। इस बीच नकाबपोश पांच बदमाश सलीम की दुकान में घुस गये। बदमाशों ने सलीम और कामिल के मुंह में पिस्टल ठूंस दी। बदमाशों ने सलीम से ढाई लाख रुपये, कामिल से 50 हजार रुपये और दुकान में रखी 20 हजार की चिल्लर प्लास्टिक के बोरे में भर ली। जिसके बाद दोनों व्यापारियों को धमकी देते हुए बदमाश पैदल ही शालीमार गार्डन गली-7 की तरफ पैदल ही भाग निकले। लूट के बाद सलीम ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी100 पुलिस के अलावा सीओ सिविल लाइन रणविजय सिंह और एसएसआई लिसाड़ीगेट मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो किसी ने बदमाशों को भागते समय देखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस मामले को संदिग्ध बताने ली। इसको लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने          पहुंचकर हंगामा कर दिया। एसएसआई का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed