फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rishwat ka sting

रिश्वत के स्टिंग में फंसे टीआई

Fri, 21 Oct 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 21 Oct 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
rishwat ka sting
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 रोडवेज में विदाउट टिकट (डब्लूटी) रोकने के लिए लगाए गए चेकिंग दल ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसा ही दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में टीआई रिश्वत के स्टिंग में फंसे तो दूसरे मामले में दो टीआई परिचालक की नौकरी बचाने के लिए पांच की बजाय चार डब्लूटी लिखने में नप गए। तीनों टीआई को हटाकर आरएम ने मामले की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। वहां के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरएम मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को भैसाली डिपो में कार्यरत संविदा परिचालक स्वयं सहारण उनसे मिले। परिचालक ने शिकायती पत्र देते हुए टीआई देवेंद्र भारद्वाज द्वारा रिश्वत मांगे जाने के दो स्टिंग आपरेशन की वीडियो क्लिप मुहैया कराई। परिचालक ने बताया कि तीन जुलाई को बस (यूपी-17टी 4671) को बड़ौत जाते समय टीएस अनिल शुक्ला के नेतृत्व वाले एमडी स्क्वायड ने चेकिंग के लिए बरनावा डेरा से बस चलते ही रुकवा ली थी। स्क्वायड में अनिल शुक्ला, यातायात अधीक्षक सुभाष शर्मा, अब्दुल जब्बार, देवेंद्र भारद्वाज टीआई थे। चेकिंग स्टाफ ने बताया कि बस में 8 डब्लूटी हैं तो उसने कहा बरनावा से चढ़ी सवारी के टिकट नहीं बने हैं। पांच सवारी ने टीम को पैसा देकर टिकट बनवा लिया। इसके बाद भी भारद्वाज ने आठ डब्लूटी लिखने की धमकी दी। बाद में 20 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद उन्होंने 3 डब्लूटी लिख दी। बाद में  बस कई बार चेक की गई और पैसा नहीं देने पर फिर से डब्लूटी लिखने की धमकी दी। 5 अगस्त को देवेंद्र भारद्वाज ईटीएम अनुभाग में उससे मिले और नौकरी बचाने के नाम पर बीस हजार रुपये मांगे। दोनों मामलों की परिचालक ने वीडियो बना ली। वीडियो देखने के बाद आरएम ने टीआई देवेंद्र भारद्वाज को स्क्वायड से हटाकर बड़ौत डिपो में तबादला कर दिया। उधर, टीआई देवेंद्र भारद्वाज ने मामले को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्होंने परिचालक स्वयं सहारण से रिश्वत नहीं मांगी बल्कि मावा मांगा था। उसने बताया था कि उनके गांव में मावा अच्छा बनता है।
विज्ञापन


दो टीआई और नपे
आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि इसके अलावा टीआई नरेंद्र मान और राजपाल सिंह पर भी 5 डब्लूटी की जगह 4 डब्लूटी लिखने पर कार्रवाई की गई है। दोनों ने बड़ौत डिपो की बस (यूपी 17 सी 5705) में पांच डब्लूटी पकड़ी थी। लेकिन परिचालक से सेटिंग होने पर चार डब्लूटी लिखी थी। इस पर नरेंद्र मान का बड़ौत डिपो में और राजपाल सिंह का सोहराबगेट डिपो में तबादला कर दिया है। कार्रवाई के लिए मुख्यालय से निर्देश मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच डब्लूटी पर जाती है नौकरी
रोडवेज में पांच डब्लूटी मिलने पर परिचालक की नौकरी चली जाती है। निरीक्षण दस्ता परिचालकों से सेटिंग करके पांच से ज्यादा डब्लूटी मिलने के बाद भी कम डब्लूटी लिखकर नौकरी बचा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed