{"_id":"586ab1124f1c1ba709158d88","slug":"railway-keman-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की-मैन की हत्या का खुलासा, कत्ल के पीछे का राज जानकर रह जाएंगे आप हैरान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे की-मैन की हत्या का खुलासा, कत्ल के पीछे का राज जानकर रह जाएंगे आप हैरान
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 03 Jan 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपी नगर में रेलवे की-मैन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार की-मैन की पत्नी ने एक तीर से दो निशाने साधे थे। पति को मरवाकर बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के साथ ही वह पति से छुटकारा चाहती थी। इसलिए प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी उसके प्रेमी और करीब दोस्त समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने प्रेसवार्ता में बताया कि परतापुर थानाक्षेत्र के भूड़बराल गांव निवासी प्रवीण कुमार की लाश विगत 20 दिसंबर को टीपीनगर के रेलवे कॉलोनी स्थित क्वार्टर में मिली थी। प्रवीण रेलवे में की-मैन था। उसकी पत्नी अनीता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक ने सर्विर्लास और मुखबिर तंत्र के माध्यम से अनीता के अलावा प्रवीण के करीबी दोस्त दीपक कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गोसाई होली चौकी टीपीनगर और दीपक के दोस्तों वासू पुत्र सुशील निवासी मिल क्वार्टर मलियाना और विकास पुत्र मांगेराम निवासी मुल्ताननगर भोला रोड टीपीनगर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
शक और संबंध
एसपी सिटी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में हत्या के पीछे की-मैन की पत्नी अनीता का हाथ बताया। प्रवीण परिवार को भूडबराल गांव में छोड़कर रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में अकेला रहता था। अनीता को शक था कि प्रवीण के कई महिलाओं से संबंध हैं, जिसके चलते वह गांव का पुश्तैनी मकान न बेच दे। वहीं, खुद अनीता के भी विकास से संबंध थे।
विज्ञापन
प्लानिंग के तहत हत्या
एसपी सिटी ने बताया कि अनीता और विकास ने योजना बनाई कि यदि प्रवीण को रास्ते से हटा दिया जाए तो उसके बेटे को प्रवीण की जगह रेलवे में नौकरी मिल जाएगी और वह विकास से भी बिना किसी रोकटोक के मिल सकेगी। जिसके बाद विकास ने प्रवीण के करीब दोस्त दीपक के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग बनाई। प्रेसवार्ता में दीपक ने बताया कि प्रवीण को पहले उसके क्वार्टर में शराब पिलाई गई। नशा होने पर दीपक ने प्रवीण के सिर पर लोहे की रॉड मारी थी। फिर वासू ने गला घोंटा था। उसके बाद विकास ने चाकू से उसकी गर्दन काटी थी। हत्या के बाद तीनों फरार हो गए थे।