{"_id":"5d5c466b8ebc3e6c4a48dede","slug":"youths-attacked-on-father-and-son-and-a-man-death-in-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना: मामूली विवाद पर लाठी-डंडों से हमला, पिता ने तोड़ा दम, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैराना: मामूली विवाद पर लाठी-डंडों से हमला, पिता ने तोड़ा दम, बेटे की हालत गंभीर
Wed, 21 Aug 2019 01:22 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद में नई बाइक को लेकर हुई कहासुनी में कुछ युवकों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
कैराना थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम गांव पावटी कला निवासी शाहरुख घर से नई बाइक लेकर जा रहा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले जमालू पक्ष के युवकों ने शाहरुख पर कमेंट कर दिया। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने शाहरुख के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर शाहरुख के पिता नवाब अली (45) मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। इस दौरान हमलावरों ने उसके पिता पर भी लाठी-डंडों हमला कर दिया। जिसमें नवाब बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
यूपी: पूर्व प्रधान की गोलियों से भूनकर हत्या, रिवॉल्वर छीनकर फरार हुए हमलावर, गांव में दहशत
विज्ञापन
इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/