फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Polytechnic student shot himself

पॉलीटेक्निक के छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 09 Apr 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 09 Apr 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic student shot himself
अस्पताल में छात्र अभिषेक के शव का मुआयना करते फोरेंसिक एक्सपर्ट - फोटो : अमर उजाला
गंगासागर कालोनी में पॉलीटेक्निक के छात्र ने शुक्रवार आधी रात खुद को गोली से उड़ा लिया। छात्र का अपने इंजीनियर भाई से मोबाइल फोन पर बात करते समय विवाद हुआ था। जिसके बाद छात्र ने खुद को सेंट्रो कार में बंद कर तमंचा कनपटी से सटाकर गोली मार ली। छात्र को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के छिलौरा गांव का निवासी अभिषेक सिवाच (22) पुत्र सुम्मेर सिंह मुरादाबाद स्थित एक कॉलेज से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वर्तमान में वह ग्रीन सिटी कॉलोनी में रह रहा था। अभिषेक का बड़ा भाई राहुल दिल्ली में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात अभिषेक अपने दोस्त गंगासागर कॉलोनी निवासी तरुण पुत्र मनवीर सिंह और प्रिंस पुत्र भूपेंद्र के पास आया था। तरुण बाईपास स्थित एक संस्थान से बीटेक कर रहा है, जबकि प्रिंस ने 12वीं पास की थी। रात में अभिषेक ने अपने भाई राहुल से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अभिषेक ने कह दिया कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहना चाहता। जिसके बाद राहुल ने तरुण और प्रिंस से कहा कि वह अभिषेक क ो इस समय मना लें। शनिवार तड़के वह खुद आकर उसे समझा लेगा। 

कुछ देर बाद ही अभिषेक ने अपने दोस्तों से कहा कि उसने जहर खा लिया और और वह मरने जा रहा है। जिसके बाद दोनों दोस्त अभिषेक को उसी की सेंट्रो कार से अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में अभिषेक अपनी मां की कसम खाकर कहने लगा कि उसने जहर नहीं खाया है बल्कि बीयर से उसे नशा हो रहा था। जिस पर अभिषेक ने तरुण से खाना खाने की बात कही। 

गंगासागर कॉलोनी में पहुंचते ही तरुण और प्रिंस तो कार से उतर गए, जबकि अभिषेक कार लॉक करने की बात कहते हुए बैठा रहा। इस बीच अभिषेक ने कार के शीशे बंद करके तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां भीड़ लग गई।


कार का पिछला शीशा तोड़कर अभिषेक को बाहर निकाला गया तो वह खून से लथपथ था। तरुण और प्रिंस उसे लेकर गंगानगर स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सीरियस बताकर उसे आनंद अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद आनंद अस्पताल में अभिषेक क ो मृत घोषित कर दिया गया। एसओ भावनपुर मोहन सिंह का कहना है कि अभी तक सुसाइड का मामला सामने आ रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed