फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police sent to jail of two sisters after cold drink buying from fake currency in Muzaffarnagar

नकली नोटों से कोल्ड ड्रिंक खरीदने आई दो सगी बहनों को दबोचा, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भेजा जेल

Wed, 21 Aug 2019 12:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police sent to jail of two sisters after cold drink buying from fake currency in Muzaffarnagar
नकली नोट बरामद - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में कंप्यूटर प्रिंटर से तैयार की गई 200 रुपये के नोट की कलर फोटोकॉपी से सामान खरीदने की कोशिश कर रही दो बहनों को ढाबा मालिक ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों के पास से एक ही सीरियल नंबर के 23 फोटोकॉपी किए गए नकली नोट बरामद हुए। ढाबा मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों बहनों को जेल भेज दिया है। साथ ही उनके एक भाई समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के रोहाना क्षेत्र स्थित चमकीला ढाबा पर सोमवार की रात करीब 8.50 बजे एक्टिवा सवार दो युवतियां पहुंचीं और ढाबा मालिक से एक कोल्ड ड्रिंक खरीदते हुए उसे दो सौ का नोट दिया। नोट संदिग्ध लगने पर ढाबा मालिक राजू ने उनसे दूसरा नोट देने को कहा। इस पर युवतियों ने नोटों की एक गड्डी से दूसरा नोट निकालकर दे दिया। राजू ने दोनों नोट चेक किए तो उनका सीरियल नंबर एक ही मिला। इस पर उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवतियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों युवतियां कविता (21) और ज्योति (19) सगी बहनें हैं, जो एकता विहार की रहने वाली हैं। उनके पास से दो सौ रुपये के कलर फोटोकॉपी किए हुए एक ही सीरियल नंबर के 23 नोट बरामद हुए है। पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर ही कंप्यूटर प्रिंटर से दो सौ रुपये के नोट को स्कैन करने के बाद ए-फोर साइज के कागज पर उसकी कलर फोटोकॉपी की थी। इसके बाद दोनों इन नोटों को चलाने के लिए रात में शहर से दूर ढाबे पर पहुंची थी। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि ढाबा मालिक राजू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बहनों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू करते हुए युवतियों के एक भाई सहित चार लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इनसे इन नकली नोटों की बाबत पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed