फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police officers started action after Assam girl kidnapped in Meerut

असम से लाकर किशोरी को बनाया बंधक, पीड़िता ने ऐसे बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 Jul 2019 02:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Police officers started action after Assam girl kidnapped in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

असम से दो युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर मेरठ ले आए। उन्होंने कस्बे के मवाना बस स्टैंड पर किराए के मकान में उसे बंधक बना रखा था। किशोरी किसी तरह बंधक मुक्त होकर बस स्टैंड पहुंची और शोर मचाने लगी। राहगीरों ने किशोरी से जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी भाषा समझ में नहीं आने पर पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस किशोरी को थाने ले आई और दुभाषिए की मदद से किशोरी से पूछताछ की। उसने बताया कि असम से एक युवक उसे बहला-फुसलाकर लाया था। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड हेल्पलाइन मेरठ के सुपुर्द कर दिया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


नगर के मवाना बस स्टैंड पर दो युवकों ने किराये पर मकान लेकर उसमें असम की किशोरी को बंधक बनाकर रखा था। सोमवार को किशोरी किसी तरह बंधक मुक्त होकर मवाना बस स्टैंड पर पहुंची और शोर मचा दिया। इस पर राहगीरों ने जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी की भाषा समझ में नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस किशोरी को थाने ले आई। पुलिस को भी किशोरी की भाषा समझ में नहीं आई। इसकी उच्चाधिकारी को जानकारी दी गई। इस पर दुभाषिए को भेजा। किशोरी ने उसे बताया कि वह असम के मुरीगांव निवासी है। एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले आया था और दो दिन से बंधक बनाकर रखा हुआ था। पुलिस ने थाना मुरीगांव से किशोरी की जानकारी ली। जिस पर असम पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजनों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन मेरठ को सूचना दी। जिस पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के कल्पना चौधरी और मनमोहन सिंह थाने पहुंचे। वे किशोरी को साथ ले गए। वहीं, पुलिस मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारा, लेकिन दोनों युवक मकान का ताला लगाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


मोटी रकम लेकर किशोरी को बेचना
सूत्रों के अनुसार उक्त दो युवकों ने तीन दिन पहले ही मवाना बस स्टैंड पर मकान किराए पर लिया था। उसी रात किशोरी को मकान में लाकर बंधक बनाकर रखा था। ऐसा लगता है कि ये लोग किशोरी को मोटी रकम लेकर बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कई मामले प्रकाश में आए 
नगर व देहात क्षेत्र में बिहार, उत्तराखंड, असम राज्यों से गरीब परिवार की किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले आते हैं। उनकी क्षेत्र में शादी करा दी जाती है और मोटी रकम वसूल कर लेते हैं। ऐसे कई मामले क्षेत्र में प्रकाश में आए हैं। 

कड़ी कार्रवाई की मांग 
अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णुअवतार रूहेला, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, कूटज संस्था के अध्यक्ष अंकित मित्तल ने पुलिस से ऐसे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष कैलाश चंद ने बताया कि किशोरी को चाइल्ड हेल्पलाइन भेज दिया है। असम के थाना मुरीगांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज है। असम पुलिस के आने पर किशोरी उन्हें सौप दी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed