{"_id":"586fe8174f1c1b443615a2ff","slug":"police-ke-saamne","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने शूटर ने बार मालिक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर हो गया फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के सामने शूटर ने बार मालिक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर हो गया फरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्या रेस्टोरेंट एंड बार पुलिस चौकी के सामने ही है। चौकी के सामने ही एसपी सिटी, सीओ व एसओ मेडिकल पुलिस टीम को लेकर चेकिंग कर रहे थे। एक शूटर ने बार मालिक पर गोलियां बरसाईं और आसानी से फरार हो गया। इस वारदात और पुलिस की लापरवाही पर व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। शनिवार को एसएसपी का घेराव करने की चेतावनी दी।
वारदात शाम करीब छह बजे की है। बार में बैठकर शूटर शराब पी रहा था और पुलिस बाहर चेकिंग कर रही थी। उसके पास दो पिस्टल और एक तमंचा था। टारगेट बार मालिक सतीश तेवतिया था। बदमाश ने करीब 12 गोलियां चलाई। लेकिन इनका शोर पुलिस के कानों तक नहीं पहुंचा। लहूलुहान सतीश ने खुद पुलिस चौकी पहुंचकर बताया तो तब तक शूटर विंडो तोड़कर पाइप के जरिये नीचे आया और फिर भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश में चेकिंग अभियान भी नहीं चलाया।
व्यापारियों का हंगामा
रेस्टोरेंट मालिक सतीश तेवतिया कृष्णा प्लाजा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं। उन पर हमले की जानकारी पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, विजय आनंद, लल्लू मक्कड़, विकास गिरधर समेत व्यापारी पहले रेस्टोरेंट और फिर आनंद हॉस्पिटल पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि बदमाश तेजगढ़ी चौराहों पर लगातार वारदात कर रहे हैं और पुलिस चेकिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। तेजगढ़ी चौराहा बदमाशों का साफ्ट टारगेट बन चुका है। छात्रनेता रोबिन उर्फ प्रशांत चौधरी के मर्डर समेत कई घटनाएं तेजगढ़ी चौराहे पर हुई हैं।
विज्ञापन
पार्किंग या पारिवारिक विवाद
सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार के मुताबिक हमले के पीछे दो वजह सामने आ रही है। बार मालिक ने कृष्णा प्लाजा की पार्किंग और पारिवारिक विवाद बताया है। सतीश के परिजनों का कहना है कि किसी से ऐसी दुश्मनी नहीं है, जोकि हत्या करने आया होगा। सतीश की पत्नी, बेटा वरुण, बेटी नेहा भी सूचना पर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार सतीश के होश में आने पर मामले की जानकारी होगी। पुलिस कृष्णा प्लाजा में दुकानों और तेजगढ़ी चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।