{"_id":"5e3e9d238ebc3ee5db0e2c57","slug":"police-has-arrested-three-criminals-including-wife-in-husband-murder-case-at-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंध में बाधक बनने पर कराया था पति का कत्ल, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेम संबंध में बाधक बनने पर कराया था पति का कत्ल, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 08 Feb 2020 05:12 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Feb 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद में थानाभवन क्षेत्र के गांव नोजल में 27 जनवरी को हुई श्रमिक संजीव की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि संजीव की हत्या प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर गला दबाकर की गई थी। उसका शव सरसों के खेत से उसी दिन बरामद हुआ था। इस हत्या में मृतक संजीव की मौसी के लड़के सोनू निवासी गांव बसेड़ी थाना झिंझाना और मुकेश निवासी गांव नोजल और मृतक की पत्नी रानी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: आखिर क्या है दो सगे भाइयों की हत्या के पीछे की वजह, इन सवालों में उलझी पुलिस
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक मृतक की पत्नी के संबंध करीब डेढ़ वर्ष से सोनू के साथ बने हुए थे। इसका पता चलने पर मृतक संजीव विरोध करता था। मृतक की पत्नी और सोनू दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन मृतक संजीव दोनों के बीच में बाधक बना हुआ था। इसी वजह से सोनू ने मुकेश के साथ मिलकर संजीव की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी भी साजिश में शामिल रही है। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/