फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police encounter in Saharanpur and seven accused have been arrested

सहारनपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, आमने-सामने चली गोली, सात आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2021 11:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Jan 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Police encounter in Saharanpur and seven accused have been arrested
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने गोली चली। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश के छह अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


फतेहपुर थाना अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक दीपचंद और कांस्टेबल नरेंद्र शुक्रवार सुबह 5:45 बजे छुटमलपुर में घास मंडी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कैंटर को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने गाड़ी दौड़ा दी। उसके पीछे एक सेंट्रो कार थी। उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए थानाध्यक्ष को सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ मेडिकल कॉलेज लाया गया मुरादाबाद जेल का बंदी पुलिस कस्टडी से फरार, पूरे शहर में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थाना अध्यक्ष की टीम मौके पर पहुंची। वहीं खुद को घिरता देख बदमाशों ने अपनी गाड़ियां जीवाला कट की ओर मोड़ दी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कैंटर पेड़ से टकरा गया। उसके पीछे चल रही सेंट्रो कार से उतरे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाश को गोली मार दी। 


यह भी पढ़ें: यूपी: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, ब्राह्मण समाज से होना चाहिए मुख्यमंत्री चेहरा

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की गोली से बदमाश मौसम पुत्र कमरूद्दीन निवासी ग्राम हलजोया थाना भगवानपुर, हरिद्वार घायल हुआ है। जबकि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में सिपाही गौरव पंवार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कांबिंग कर बदमाश के छह अन्य साथियों को भी मौके से धर दबोचा। घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि कैंटर में चोरी की शीशम की लकड़ी भरी थी। बदमाशों ने पुरकाजी से चुराई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed