फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested a criminal in encounter at Saharanpur district

मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर बदमाश, तीन दिन पहले दिया था लूट की वारदात को अंजाम

Tue, 10 Dec 2019 07:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Dec 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a criminal in encounter at Saharanpur district
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से पुलिस ने घेराबंदी कर लूट और पुलिस मुठभेड़ के वांछित शातिर बदमाश को एक तमंचा, दो कारतूस व एक चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा। पकडे़ गए बदमाश के खिलाफ थाना नानौता, थाना रामपुर मनिहारान और थाना गंगोह में 10 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर थाना नानौता के एसएसआई मनोज कुमार राठी, एसआई जितेंद्र राणा, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और कपिल कुमार सहित पूरी टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित खुड़ाना नहर पुल के पास से बाबूपुरा की ओर से बाइक सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश रिफाकत उर्फ रफाकत पुत्र सालिम निवासी ग्राम सांगा ठेड़ा थाना गंगोह के पास से पुलिस ने एक चोरी की बाइक, एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद कर जेल भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वाहवाही लूटने के लिए दिया जिंदगीभर का दर्द, बिस्तर में तड़प रहा शेमान, पुलिस पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रिफाकत उर्फ रफाकत तीन दिन पहले नानौता क्षेत्र में हुई एक बाइक सवार राजमिस्त्री के साथ लूट की घटना के बाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। बदमाश रिफाकत उर्फ रफाकत के खिलाफ थाना नानौता में पांच, थाना गंगोह में चार और थाना रामपुर मनिहारान में एक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा भी बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed