फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police and gangsters ancounter in the middle city

बीच शहर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

Thu, 02 May 2019 03:42 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 02 May 2019 03:42 AM IST
सार

- दो बदमाशों को गोली लगी, तीसरा बदमाश घेरकर पकड़ा  
- नूरनगर रोड पर पुलिस व बदमाशों के बीच गोलियां चलीं

विज्ञापन
Police and gangsters ancounter in the middle city
मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल लेकर आई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन

 बीच शहर में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों में करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, तीसरा बदमाश पुलिस ने घेरकर दबोचा। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के मुताबिक इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह चार पुलिसकर्मियों के साथ दिल्ली रोड से सटे नूरनगर रोड पर एक मंदिर के सामने चेकिंग कर रहे थे। रात करीब नौ बजे सरस्वती लोक की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के लिए उन्हें रुकने का इशारा किया। तीनों संदिग्ध युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 20 मिनट तक दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। दो बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोली लग गई। जबकि तीसरा बदमाश वहां से भागने लगा। इंस्पेक्टर ने तीसरे बदमाश को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन

नूरनगर रोड पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने पर वहां से गुजरते लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों में हल्ला मचा कि सरस्वती लोक के पास बदमाशों ने तांडव मचा दिया है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि तीसरे आरोपी को थाने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट करने जा रहे थे तीनों बदमाश
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया है कि गोली लगने से घायल बदमाश नदीम निवासी समर गार्डन लिसाड़ीगेट, दिलशाद निवासी तारापुरी हैं, जबकि पकड़ा गया आरोपी मोनू उर्फ आतिस निवासी माधवपुरम सेक्टर-3 ब्रह्मपुरी है। तीनों शातिर अपराधी हैं। मेडिकल, नौचंदी और सिविल लाइन समेत कई थानों में आरोपी नदीम और दिलशाद के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपी लूट करने के लिए जा रहे थे।
ताबड़तोड़ गोलियां से दहशत फैली
नूरनगर में चलती रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां से लोगों में दहशत फैल गई। शहर में अलग-अलग चर्चाएं उड़ने लगी। लोगों ने पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने इसको लेकर नाराजगी भी जताई। हालांकि पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस पर लोगों ने पुलिस के कार्यशैली पर संतोष भी जताया।

दिन में छीना था मोबाइल
सीओ ब्रह्मपुरी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी नदीम और दिलशाद ने बताया कि दिन में उन्होंने मेडिकल में एक युवक से मोबाइल छीना था। इसकी जानकारी मेडिकल पुलिस से जुटाई जा रही है। आरोपी मोबाइल और पर्स स्नैचिंग की सबसे ज्यादा वारदात करते हैं। पुलिस कई दिनों से लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed