यूपी: धरा गया फर्जी पुलिस वाला, वर्दी पहनकर ऐसे लूटते थे राहगीरों को, दो आरोपी हुए फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में गगोल रोड पर सोमवार शाम असली और फर्जी पुलिस का आमना-सामना हो गया। तीन युवक पुलिस की वर्दी में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान परतापुर थाने की पुलिस गश्त करते हुए पहुंची तो इन युवकों के पास रुक गई। बातचीत के दौरान शक होने पर दो युवक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग निकले, जबकि एक युवक को दबोच लिया गया। पता चला कि ये आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर चेकिंग के नाम पर राहगीरों को लूटते थे।
इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने बताया कि गगोल रोड पर सोमवार शाम तीन युवक पुलिस की वर्दी में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान थाने के पुलिसकर्मी गश्त करते हुए वहां पहुंचे। इन पुलिसकर्मियों ने समझा कि कोई स्पेशल टीम चेकिंग पर है। पुलिसकर्मी इन युवकों के पास ही रुक गए। कुछ देर बातचीत करने पर पुलिस को उन पर शक हुआ। पूछताछ में पोल खुलने पर पुलिसकर्मियों ने तीनों आरोपी युवकों को दबोच लिया। लेकिन दो आरोपी पुलिस से छूटकर फरार हो गया। पकड़ा गया युवक अंकुर पुत्र दुष्यंत निवासी मंतोली जानसठ मुजफ्फरनगर है।
यह भी पढ़ें: सीबीआई का छापा और ये तस्वीरें... ऐसे हुआ था पांच लाख में सौदा, अब खुली अधीक्षक की पोल
वहीं पूछताछ में आरोपी ने पराग डेयरी के ठेकेदार देवेश कुमार निवासी दिल्ली से शनिवार को गगोल रोड पर सोने की चेन अंगूठी और नगदी लूटने के अलावा कई घटनाएं करना कबूला। उसके कब्जे से सोने की चेन, 14 हजार रुपये, पर्स और तमंचा बरामद किया गया। आरोपी के तीन साथी विशाल निवासी हवाई पट्टी, राजीव गुर्जर और दीपक बताए गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिसकर्मी बताकर पहुंचे, धरे गए
दिल्ली रोड स्थित कसाना गेस्ट हाउस पर सोमवार दोपहर तीन युवक पहुंचे। अपने आपको थाना एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) से बताकर गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलने की बात कही। इस बीच पहुंचे दो अन्य युवकों ने अपने को मीडियाकर्मी बताया। आरोप है कि युवकों ने उनसे 20 हजार रुपये मांगे तो गेस्ट हाउस मालिक ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्हें पीटा और पुलिस बुला ली। इस दौरान मौका पाकर तीन युवक हाथापाई कर भाग गए। इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/