फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   oil case in police depertment

तेल चोरी में लिप्त पुलिस के दागी ड्राइवरों से छीनी गाड़ियां   

Wed, 14 Sep 2016 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 14 Sep 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
oil case in police depertment
पुलिस की गाड़ी से तेल चोरी करता व्यक्ति (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुलिस लाइन से सरकारी तेल की कालाबाजारी करने वाले ‘दागी’ ड्राइवरों से मंगलवार को गाड़ी छीन ली गईं। नवागत आईपीएस की जांच में कई पुलिसकर्मी तेल चोरी कराने में लिप्त पाए गए हैं। 2012 की वीडियो क्लिप पर भी गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू हो गई है। अधिकांश पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज हो चुके हैं। जल्द ही इसकी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।

पुलिस महकमे का पेट्रोल और डीजल प्राइवेट दुकानों पर बेचा जा रहा है। इसका खुलासा ‘अमर उजाला’ ने किया तो महकमे में खलबली मच गई। इस मामले में जांच अधिकारी आईपीएस अंकित मित्तल ने कई पुलिस चालकों के बयान दर्ज किए हैं। जिसमें कुछ ‘दागी’ पुलिस ड्राइवरों से गाड़ी छीनकर उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जिसको लेकर पुलिस लाइन में हड़कंप मचा है। जानकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारी की जांच लगभग पूरी हो गई है। तेल चोरी में लिप्त पुलिसकर्मियों पर जल्द गाज गिर सकती है। 
विज्ञापन


सन 2012 की भी जांच शुरू 
सन
2012 में पुलिस की गाड़ियों से तेल निकलने की वीडियो के मामले में जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी अंकित मित्तल ने पुराना रिकॉर्ड खंगाला है कि 2012 में पुलिस की गाड़ियां किन-किन चालकों को एलॉट थीं। जिस पर कई पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मची है। कई पुलिसकर्मी तो पुराने रिकार्ड न खंगाला जाएं, इसकी सिफारिश तक कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दागी पुलिसकर्मी जा सकते हैं जेल
आईपीएस
अधिकारी की जांच में पुलिसकर्मियों द्वारा सरकारी गाड़ी से तेल चोरी कराने की रिपोर्ट सही हुई तो दागी पुलिसकर्मियों को जेल भी जाना पड़ सकता है। सीनियर अधिवक्ता अमित दीक्षित ने बताया कि सरकारी तेल बेचने का मामला बहुत गंभीर है। दागी पुलिसकर्मियों पर धारा 409 आईपीसी (सरकारी संपत्ति का गबन करना) लगेगी। जिसमें दस साल या आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। 

माफिया को भी तलाशेगी पुलिस 
पुलिस
की गाड़ियों से तेल निकलने वाले माफिया दुकानदार को भी पुलिस तलाशेगी। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद माफिया पर कार्रवाई होना तय है। कौन सी गाड़ी से कितना तेल निकाला जाता है, इसकी जानकारी तो माफिया ही बताएगा। क्योंकि माफिया ही तो पुलिसकर्मियों से औने-पौने दामों में तेल लेकर पैसा देता था। इसकी जांच गंभीरता से होगी। 


कोट
आईपीएस
अंकित मित्तल जल्द ही रिपोर्ट देंगे। उसके बाद दागी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। पुलिस महकमे का तेल खरीदने वाला तेल माफिया भी नहीं बख्शा जाएगा। उसके खिलाफ भी केस दर्ज होगा।- जे. रविंदर गौड़, एसएसपी    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed