{"_id":"5d49ebda8ebc3e6ce70aa61b","slug":"stf-arrested-two-accused-in-case-of-fraud-in-army-job-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, चार लाख रुपए लेते थे एडवांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, चार लाख रुपए लेते थे एडवांस
Wed, 07 Aug 2019 02:36 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी में इंजीनियर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आर्मी इंटेलीजेंस से इनपुट मिलने पर यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी 10-12 लोगों से चार-चार लाख रुपये ठग चुके हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसटीएफ सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर एसटीएफ मेरठ और कंकरखेड़ा पुलिस ने अमर दीप सिंह निवासी संत विहार श्रद्धापुरी और राकेश सिंह निवासी टीकाराम कॉलोनी, कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया। दोनों को अंबेडकर रोड से पकड़ा गया। इनके पास आर्मी के फर्जी कॉल लेटर, नियुक्ति पत्र और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हाल ही में राजस्थान के रहने वाले दो लड़कों से आर्मी इंजीनियर (पंप ऑपरेटर) भर्ती कराने के लिए चार-चार लाख रुपये लिए थे। यह पैसा अमरदीप ने अपनी सास के खाते में जमा कराया था। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि ये लोग लंबे समय से इस काम को कर रहे थे। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक इनके निशाने पर रहते थे। अब तक 10-12 युवाओं को शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
सीओ एसटीएफ ने बताया कि दोनों आरोपियों से घंटों पूछताछ की गई। दोनों ने अपने साथियों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/