{"_id":"ef451e644b610525bf8ebc1ea242d40a","slug":"narabali-in-meerut-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष हत्याकांड में दो सिपाही और मुंशी लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष हत्याकांड में दो सिपाही और मुंशी लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटपुरा गांव के मासूम हर्ष की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लेकर अवैध वसूली करने की शिकायत पर एसएसपी ने रोहटा थाने के दो सिपाही और मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़ितों ने शिकायत की थी कि उन्हें रोजाना खुलासे का आश्वासन देकर यह लोग ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं। विवेचना बदलने की मांग की गई।
विज्ञापन
पिछले वर्ष एक सितंबर को गांव जटपुरा में घर के बाहर खेल रहे चार साल के हर्ष की हत्या कर दी गई थी। नरबलि के लिए हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। बुधवार को तहसील दिवस में हर्ष के दादा चांदवीर ने डीएम पंकज याद और एसएसपी डीसी दुबे से शिकायत करते हुए बताया कि थाने पर तैनात सिपाही विपिन, यशवीर और मुंशी सतीश उन्हें हत्याकांड का खुलासा करने की बात कहकर आए दिन गांव से ग्रामीणों को उठा लेते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद मोटी रकम लेकर हिरासत में लिए लोगों को छोड़ते हैं। थाना प्रभारी पर भी सवाल उठाए गए। पुलिस के इस व्यवहार के चलते अब कुछ ग्रामीण ही पीड़ित परिवार से रंजिश रखने लगे है। हर्ष के दादा ने इस केस की विवेचना रोहटा थाना पुलिस से हटाकर एसटीएफ को देने की मांग भी की।
विज्ञापन
शिकायत पर एसएसपी ने तुरंत तीनों आरोपियों को थाने से हटाकर लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। एसओ रोहटा ने को थाने से लाइन के लिए रवाना कर दिया। हर्ष के पिता यूपी पुलिस में ही सिपाही हैं और इन दिनों शामली में तैनात है।