{"_id":"58090c924f1c1b453d702c54","slug":"nakli-note-ke-saath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के नकली नोटों सहित तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख के नकली नोटों सहित तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 21 Oct 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वह मेरठ में ही नकली नोट बनाकर सप्लाई करने का काम करते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईबी, एटीएस व एसटीएफ भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार परीक्षितगढ़ में आसमाबाद गंगनहर पटरी खादर इलाके में नकली नोट बनाने का काम चल रहा था। मुखबिर ने इसकी सूचना परीक्षितगढ़ थाने में तैनात दरोगा विजय कुमार को दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों रिजवान पुत्र जमील निवासी ललियाना, जावेद पुत्र कलवा और तनसीर पुत्र नौशाद निवासी सौंदत परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तलाशी ली तो वहां से पांच लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए। जिसमें सभी नोट एक-एक हजार के बताए गए हैं। पुलिस नोटों के साथ तीनों आरोपियों को थाने ले आई। नकली नोटों के बरामद होने की जानकारी लगते ही आईबी, एटीएस, एसटीएफ समेत कई टीमें परीक्षितगढ़ थाने में पहुंचीं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नकली नोट बनाने व बाजार में सप्लाई करने की बात कबूली। देर रात तक पुलिस जांच करने में जुटी थी।
विज्ञापन
थाने में लगा सपा नेताओं का तांता
तीन आरोपियों को नकली नोटों के साथ पकड़ने की जानकारी लगते ही सपा नेताओं को थाने में तांता लग गया। पुलिस ने बताया कि कुछ सपा नेता आरोपी तनसीर की पैरवी में आए थे और उसे बेगुनाह बताकर छुड़वाना चाहते थे। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कहकर उनको थाने से टरका दिया।