{"_id":"5d8a5a198ebc3e015369f3ea","slug":"muzaffarnagar-encounter-police-shot-badmash-raees-and-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़: पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश 'रईस' को मारी गोली, दो साल से चल रहा था वांछित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़: पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश 'रईस' को मारी गोली, दो साल से चल रहा था वांछित
Tue, 24 Sep 2019 11:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर की मंसूरपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात को सोंटा रेलवे फाटक के पास मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश रईस को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश शातिर लुटेरा है, जो हाईवे पर लूटपाट की घटना करता है। वह मंसूरपुर क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुई टायरों से भरे ट्रक लूट की घटना में दो साल से वांछित चल रहा था। उसका एक साथी फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य जिलों से भी ले जा रही है।
सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे की करीब मंसूरपुर थाना प्रभारी मनोज चाहल नेशनल हाईवे पर हल्दीराम होटल के सामने सोंटा मार्ग पर चेकिंग कर थे, तभी एक बाइक पर दो युवक वहां से निकले, तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बाइक भी गिर गई, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अपराधिक प्रवृत्ति का है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में पिता ढेर, घर में गूंजी किलकारी, पति की मौत के वक्त पत्नी ने बेटे को दिया जन्म
विज्ञापन
वहीं पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम रईस पुत्र हबीब निवासी अलीमेव थाना वहील, जिला पलवल हरियाणा का रहने वाला है। 2017 में यह बदमाश मंसूरपुर क्षेत्र में टायरों से भरा ट्रक लूटने में भी शामिल था। यह बदमाश मंसूरपुर से गैंगेस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इससे बाइक, तमंचा, कारतूस आदि सामान मिले हैं। इसके साथी की तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/